नायर हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

गणेशोत्सव की धूम के बीच मुंबई में मचा हड़कंप, नायर हॉस्पिटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Bomb Threat: मुंबई में एक बार फिर बम धमाके की धमकी से हंगामा खड़ा हो गया है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि शहर के एक अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

प्रिया जैस

Bomb Threat To Nair Hospital: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक ओर गणेशोत्सव की धूम है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस उत्साह के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे है। एक ओर लोग गणपति बाप्पा को विदाई दे रहे है तो वहीं कुछ असामाजिक तत्व इस पर्व में खलल डाल रहे है। मुंबई में बम विस्फोट की धमकियों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

आए दिन मुंबई में किसी-न-किसी तरह से बम विस्फोट की धमकियां मिल रही है। रविवार सुबह मुंबई के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे फिर एक बार शहर में हलचल मच गई है।

नायर अस्पताल के डीन को मिला मेल

मुंबई पुलिस ने बताया कि "मुंबई के नायर अस्पताल को सुबह करीब 11 बजे डीन के अकाउंट पर ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली। पुलिस और बम निरोधक दस्ते को तुरंत सूचित किया गया और उन्होंने जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस अब धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।"

इससे पहले मुंबई पुलिस को भी ऐसा ही एक धमकी भरा मैसेज मिला था। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि शहर की पुलिस को व्हाट्सएप के जरिए मिली उस धमकी भरे संदेश के बाद अलर्ट पर रखा गया था। इस मैसेज में दावा किया गया था कि 14 आतंकवादी 34 वाहनों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स लेकर शहर में घुस आए हैं।

बाद में, पुलिस ने कथित तौर पर धमकी भरा संदेश भेजने के आरोपी को ढूंढ निकाला था। आरोपी उत्तर प्रदेश के नोएडा से 50 वर्षीय एक व्यक्ति था, जिसे गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने धमकी भरा संदेश मिलने के 24 घंटे के भीतर आरोपी अश्विनीकुमार सुप्रा को नोएडा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत