प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशस मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Weather Update : सुहानी सुबह लेकिन खराब AQI, जानिए कैसा रहने वाला है गुरुवार का मौसम

Mumbai Pollution Update Hindi News : मुंबई में गुरुवार की सुबह 15°C की ठंडक और धूप भरा मौसम रहा, लेकिन धुंध और बढ़ते प्रदूषण ने राहत कम कर दी। शहर का AQI 144 दर्ज हुआ, जो ‘खराब’ श्रेणी में शामिल है।

अंकिता पटेल

Mumbai Weather News : गुरुवार की सुबह मुंबईवासियों के लिए एक राहत भरी ठंडक लेकर आई। खिली हुई धूप, हल्की हवाएं और न्यूनतम 15°C तापमान ने शहर को एक सुहावना एहसास दिया। हालांकि, मौसम की इस मेहरबानी के बीच, हवा में धुंध की एक पतली परत मौजूद रही।

मुंबई का बढ़ता एयर पॉल्यूशन इसकी मुख्य वजह है। आईएमडी के अनुसार, मुंबई में गुरुवार के दिन अधिकतम तापमान 32°C रहने का अनुमान है, लेकिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की कहानी इससे अलग है। AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह शहर का समग्र AQI 144 दर्ज किया गया, जो इसे ‘खराब’ श्रेणी में रखता है।

निर्माण कार्य एयर पॉल्यूशन की बड़ी वजह

शहर में बड़े पैमाने पर चल रहे विकास और निर्माण कार्य जैसे -मेट्रो लाइनें, कोस्टल रोड प्रोजेक्ट, फ्लाईओवर और निजी निर्माण पॉल्यूशन का मुख्य कारण बने हुए हैं। इन परियोजनाओं से उड़ने वाली धूल और महीन particulate matter (PM2.5 और PM10) कण हवा में घुल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की धीमी गति के कारण ये कण अधिक समय तक शहर के ऊपर जमा रहते हैं।

पॉल्यूशन के टॉप हॉटस्पॉट

शहर के कई इलाके खतरनाक रूप से पॉल्यूशन की चपेट में हैं : वडाला ट्रक टर्मिनल  यहां AQI 368 दर्ज किया गया जो बेहद चौंकाने वाला है, इसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है। यह स्तर स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है।

अन्य प्रदूषित क्षेत्र 

क्षेत्र (Location) AQI स्तर श्रेणी
देवनार 197 खराब
बांद्रा 187 खराब
वर्ली 180 खराब
चेंबूर 177 खराब

जैसे कमर्शियल और रेजिडेंशियल एरिया भी पॉल्यूशन की चपेट में हैं।

यहां थोड़ी राहत

मुंबई के उपनगरीय इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स थोडा बेहतर रहा। गोवंडी, कांदिवली (पूर्व), चारकोप जैसे इलाके एयर क्वालिटी इंडेक्स में मॉडरेट की श्रेणी में आए हैं।

क्षेत्र (Location) AQI स्तर श्रेणी
गोवंडी 63 संतोषजनक
कांदिवली (पूर्व) 67 संतोषजनक
चारकोप 85 मध्यम

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी