रेल नीर सप्लाई (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

गर्मी बढ़ते ही ट्रेनों में पानी की मांग बढ़ी, मुंबई रेल नेटवर्क के कई सेक्शनों में ‘रेल नीर’ की सप्लाई सीमित

Mumbai Region में गर्मी बढ़ने के साथ ट्रेनों में बोतलबंद पानी की मांग अचानक बढ़ गई है। इसी कारण आईआरसीटीसी ने कुछ रेल मार्गों पर ‘रेल नीर’ की आपूर्ति अस्थायी रूप से सीमित करने का निर्णय लिया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Trains Rail Neer Supply: मुंबई महानगर क्षेत्र में गर्मी बढ़ते ही ट्रेनों में पीने के पानी की मांग भी तेजी से बढ़ने लगी है। इसी को देखते हुए आईआरसीटीसी ने उपनगरीय नेटवर्क के कुछ हिस्सों में 'रेल नीर' की आपूर्ति में अस्थायी कटौती करने का निर्णय लिया है।

यह कदम बढ़ती मांग और सीमित उत्पादन क्षमता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। हालांकि यह कटौती 5 मार्च से 30 जून तक रहेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, पश्चिम रेलवे के अंतर्गत बोरीवली से सूरत सेक्शन और मध्य रेलवे के तहत ठाणे से कर्जत खंड में फिलहाल 'रेल नीर' की आपूर्ति सीमित की जा रही है। इन सेक्शनों में यात्रियों को रेलवे द्वारा स्वीकृत अन्य पैकेज्ड पानी के ब्रांड उपलब्ध कराए जाएंगे।

यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा

अधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक ब्राड के दाम भी रेल नीर के समान ही रहेंगे, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। एक अधिकारी के मुताबिक, हर साल गर्मियों के दौरान मुंबई क्षेत्र में बोतलबंद पानी की मांग अचानक बढ़ जाती है। लंबी दूरी की ट्रेनों और उपनगरीय यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण उपलब्ध स्टॉक पर दबाव बढ़ जाता है।

इसी वजह से आपूर्ति को संतुलित करने के लिए

  • यह अस्थायी व्यवस्था लागू की गई है। सूत्रों के अनुसार, अंबरनाथ स्थित आईआरसीटीसी के 'रेल नीर' प्लांट से प्रतिदिन लगभग 1।72 लाख बोतलों का उत्पादन होता है, जो फिलहाल इसकी अधिकतम क्षमता के बराबर है।
  • बढ़ती मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के विकल्पों पर भी काम कर रहा है, ताकि आने वाले समय में सप्लाई और बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा सके।

गर्मियों की सीजन में पानी की बढ़ती हुई मांग को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल पर ठाणे और पश्चिम रेलवे पर बोरीवली के आगे के स्टेशनों पर रेल नीर की कटौती की गई है। उन स्टेशनों पर पानी की पर्याप्त आपूर्ति हेतु रेलों द्वारा अप्रूव्ड ब्रांड बेचे जाएंगे।

- डॉ ए के सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, आईआरसीटीसी वेस्ट जोन, मुंबई

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक शुरू, PM मोदी-पुतिन और पेजेशकियान भी मौजूद

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर