मुंबई भाजपा की नई कार्यकारिणी पर विवाद, राजस्थानी समाज को कम प्रतिनिधित्व मिलने से नाराजगी

Mumbai BJP की नई कार्यकारिणी में राजस्थानी समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न मिलने से असंतोष बढ़ गया है। समाज के नेताओं ने इसे नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
BJP
भाजपा मुंबई (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Rajasthani Community BJP Representation Issue: एक तरफ जहां पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर देश को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा मुंबई की नई कार्यकारिणी में राजस्थानी समाज को तवज्जो न मिलने से नाराजगी फैल रही है।

नई कार्यकारिणी में मुंबई में भाजपा का हार्डकोर मतदाता राजस्थानी समाज के नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है, जिससे राजस्थानी समाज के लोगों में निराशा फैल गई है।

हालांकि भाजपा के पुराने नेता मुंबई बीजेपी की कार्यकारिणी में दो बार सचिव रहे कुशल गाडिया जैन को एकमात्र राजस्थानी समाज के नेता को मुंबई बीजेपी की नई कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने से नाखुश

कुशल जैन को भी लेकर सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने से वह नाखुश हैं। कुशल जैन की राजस्थानी समाज हो या समाज का अन्य तबका। उनकी अच्छी पकड़ है। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया, वहीं दूसरी तरफ श्री समस्त क्षत्रिय घांची समाज मुंबई के पदाधिकारी कन्हैया सोलंकी ने भी नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने बताया कि मुंबई में राजस्थानी समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है। यह सभी को पता है। ऐसे में भाजपा मुंबई की नई कार्यकारिणी में तवज्जो न देना हैरान कर देने वाली बात है। इससे समाज में हर तरफ निराशा फैल गई है। भाजपा को इस पर तुरंत विचार करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर मेरा इस्तीफा देने, नाराज होने की खबर जो चल रही है वह सब भ्रामक है। भाजपा संघ का संस्कार हमारे रक्त में है। भाजपा ने हमें अबकी बार कार्यकारणी सदस्य बनाया है। भाजपा में 30 साल से हूं, सत्ता का कभी लालच नहीं रहा। हम भी विधायक का चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग सकते थे, लेकिन नहीं पार्टी का जो भी आदेश रहा, हमारे लिए सर्वोपरि होता है। रही बात राजस्थानी समाज के लोगों की नाराजगी की बात, तो हम जल्द ही कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा से इस बारे में बात कर समाज की नाराजगी को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।

- कुशल गाडिया जैन, भाजपा मुंबई कार्यकारिणी सदस्य

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com