सांकेतिक तस्वीर (AI) 
मुंबई

मुंबई के विक्रोली में हिंदू परिवार का घर जलाने की कोशिश, लगे 'सर तन से जुदा' के पोस्टर

Mumbai News: मुंबई के विक्रोली पार्क साईट स्थित वर्षा नगर में उपाध्याय परिवार के घर जलाने की कोशिश की गई। अज्ञात लोगों ने मंगलवार तड़के घर के पर्दे में आग लगाने का प्रयास किया।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: मुंबई के विक्रोली पार्क साईट स्थित वर्षा नगर इलाके में एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। उपाध्याय हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले नीरज उपाध्याय के घर को मंगलवार तड़के आग के हवाले करने की कोशिश की गई। आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों ने घर के बाहर लगे पर्दे को जलाने का प्रयास किया और सीढ़ी पर 'सर तन से जुदा, तन सर से जुदा' लिखा पोस्टर भी चिपका दिया। इस घटना के बाद परिवार में डर और दहशत का माहौल है।

ईद-ए-मिलाद का जुलूस निकाला गया

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात सुबह लगभग तीन से चार बजे के बीच हुई। घटना से कुछ घंटे पहले ही सोमवार को ईद-ए-मिलाद का जुलूस निकाला गया था। पुलिस ने बताया कि जुलूस के दौरान पार्कसाइट इलाके के संभाजी चौक पर कुछ लोगों ने आपत्तिजनक पोस्टर लगा दिए थे। शिकायतकर्ता नीरज उपाध्याय ने इस पर आपत्ति जताई और पोस्टर हटाने की मांग की।

पोस्टर को लेकर विवाद

इसी बात को लेकर उनकी चार-पांच लोगों से बहस हो गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और बाद में बैनर हटा दिए गए। हालांकि विवाद थमने के कुछ घंटे बाद ही उपाध्याय के घर को निशाना बनाने की कोशिश की गई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा पर्दे में आग लगाने की कोशिश को पुलिस गंभीरता से ले रही है।

पार्कसाइट पुलिस स्टेशन में इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों की पहचान जल्द की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक तनाव फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, उपाध्याय परिवार का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से उनका परिवार बेहद सहमा हुआ है और न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट