मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मुंबई

मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन की DPR फाइनल: 15 घंटे का सफर महज 3 घंटे में होगा पूरा; रूट का सर्वे खत्म

Mumbai Bullet Train: मुंबई-पुणे-हैदराबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की डीपीआर फाइनल हो गई है। NHSRCL के अनुसार, इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से दोनों शहरों के बीच का सफर सिमटकर सिर्फ 3 घंटे का रह जाएगा।

रूपम सिंह

Mumbai Pune Hyderabad Bullet Train: देश की पहली बुलेट ट्रेन का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद मुंबई-पुणे- हैदराबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने तेलंगाना सरकार को बताया है कि रूट सर्वे पूरा होने के बाद प्रोजेक्ट के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को फाइनल कर दिया गया है।

पिछले दिनों केंद्र सरकार ने नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के कॉरिडोर को स्वीकृति दी थी। इसके के तहत पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने हैदराबाद-पुणे-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है। इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के आगे बढ़ने से हैदराबाद और मुंबई के बीच सफर और तेज हो जाएगा। मुंबई को अहमदाबाद से बुलेट ट्रेन के जरिए ही जोड़ा जा रहा है।

अभी ट्रेन से लगते हैं 15 घंटे

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने तेलंगाना सरकार डीपीआर के बाद अपडेट किया है। यह कॉरिडोर हैदराबाद और मुंबई के बीच सफर का समय कम से कम 2 घंटे 55 मिनट कर देगा। दोनों शहरों के बीच की दूरी को तय करने में ज्यादा से ज्यादा 3 घंटे 13 मिनट लगेंगे।

अभी इस सफर में लगभग 12 घंटे लगते हैं जब कि आम ट्रेनों से 15 घंटे तक लगते हैं। केंद्र सरकार ने 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट 2026-27 के दौरान 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन) विकसित करने का ऐलान किया था। इसमें मुंबई-पुणे और पुणे-हैदराबाद के बीच हाई-स्पीड कॉरिडोर शामिल हैं।

मुंबई वाया पुणे टू हैदराबाद का प्रस्तावित हाई स्पीड कॉरिडोर 671 किलोमीटर लंबा होगा। यह कॉरिडोर तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। इसमें तेलंगाना में 93 किमी, कर्नाटक में 121 किमी और महाराष्ट्र में 457 किमी कॉरिडोर होगा।

इस अलाइनमेंट में मॉडर्न एलिवेटेड ट्रैक, अंडरग्राउंड सेक्शन, टनल और बड़े नदी पुल होंगे। इस प्रोजेक्ट में 101 पुल बनाने पड़ेंगे। जिनमें 13 स्टील पुल होंगे। इसके अलाव मुला-मुथा भीमा और बोरी नदियों पर बड़े क्रॉसिंग का निर्माण भी प्रस्तावित है। हर ट्रेन में 16 कोच होंगे जिनकी कैपेसिटी 1,215 पैसेंजर की होगी।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ