महापौर ऋतु तावडे सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

कुर्ला उद्यान हमले पर रितु तावड़े की सफाई: मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो

Ritu Tawade Kurla Garden Clarification: कुर्ला उद्यान में युवा जोड़े पर हमले के बाद रितु तावड़े ने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बयान का संदर्भ बदला गया, हमलावरों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • कुर्ला पश्चिम के प्रमोद महाजन उद्यान में युवा जोड़े से मारपीट की घटना पर महापौर ने सफाई दी।

  • ऋतु तावडे ने कहा कि उनके बयान को संदर्भ से काटकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।

  • उन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का समर्थन किया।

Mumbai Mayor Ritu Tawade Statement: मुंबई में कुर्ला पश्चिम स्थित प्रमोद महाजन उद्यान में एक युवा जोड़े पर हुए हमले के मामले में मुंबई की महापौर ऋतु राजेश तावडे ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है।

उन्होंने कहा कि उनके बयान के एक वाक्य को संदर्भ से काटकर सोशल मीडिया पर जानबूझकर प्रसारित किया जा रहा है और उसका गलत अर्थ निकाला जा रहा है। इस मारपीट की घटना में शामिल हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, यही पहले दिन से उनका स्पष्ट रुख रहा है।

महापौर ने बताया कि 21 नवंबर  को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सबसे पहले युवा जोड़े के साथ हुई मारपीट और आपराधिक कृत्य की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस मामले में पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा है।

महापौर ने कहा कि पत्रकारों के सवाल समाप्त

अपने बयान का संदर्भ स्पष्ट करते हुए महापौर ने कहा कि पत्रकारों के सवाल समाप्त होने के बाद उनसे मुंबई के उद्यानों में होने वाली अनियमितताओं को लेकर एक सामान्य सवाल पूछा गया था।

इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि नागरिकों का उद्यानों में आकर बैठना या समय बिताना गलत नहीं है। महानगर पालिका के उद्यान वरिष्ठ नागरिकों, छोटे बच्चों के साथ आने वाली माताओं, युवाओं और मुंबई के सभी नागरिकों के लिए हैं।

सार्वजनिक उद्यानों में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि उनकी अपील सभी नागरिकों के लिए सामान्य थी कि सार्वजनिक स्थानों की गरिमा और अनुशासन बनाए रखें तथा अच्छा व्यवहार करें। उनका यह बयान पीड़ित युवक-युवती को लेकर नहीं था और न ही उनका किसी को दोषी ठहराने या किसी की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का कोई इरादा था।

महापौर ऋतु राजेश तावडे ने आगे कहा कि मुंबई के सभी सार्वजनिक उद्यानों में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए उद्यानों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने और गश्त बढ़ाने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अधूरी जानकारी के आधार पर भ्रम नहीं फैलाने और पूरे घटनाक्रम को संदर्भ के साथ समझने की अपील की है।

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, तस्वीरों में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार

रामदेव के पाखंडी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- उनकी निंदा भी हमारे लिए आशीर्वाद

Kal Ka Mausam: मौसम का बदलेगा मिजाज, 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; इन इलाकों में छाएगा घना कोहरा

पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीन के सैटेलाइट्स ने 37 बार बदली चाल, क्या आतंकियों की मदद कर रहा था ड्रैगन?