नेरल रेलवे स्टेशन को मिला IGBC गोल्ड रेटिंग सम्मान, 80 करोड़ के प्रोजेक्ट में लगीं सोलर और स्मार्ट सुविधाएं

Neral Railway Station IGBC Gold Rating: मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन के 80 करोड़ के स्टेशन सुधार प्रोजेक्ट के तहत नेरल रेलवे स्टेशन को GBC गोल्ड रेटिंग मिली है। यहां यात्री सुविधाएं विकसित की गई हैं।
MRVC Neral Station Redevelopment
नेरल रेलवे स्टेशनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मध्य रेलवे के नेरल स्टेशन को IGBC की गोल्ड रेटिंग मिली।

  • स्टेशन पर 375 kWp क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाया गया है।

  • एमआरवीसी ने स्टेशन सुधार परियोजना पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च किए।

MRVC Neral Station Redevelopment: मुंबई पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक रेल सुविधाओं के क्षेत्र में मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MRVC) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मध्य रेलवे के नेरल रेलवे स्टेशन को स्टेशन सुधार परियोजना के तहत इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) की प्रतिष्ठित गोल्ड रेटिंग प्रदान की गई है।

खास बात यह है कि स्टेशन पर स्थापित 375 किलोवाट पीक (kWp) क्षमता का रूफटॉप सोलर पावर सिस्टम स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में अहम भूमिका निभा रहा है। 

सौर ऊर्जा से लेकर स्मार्ट सुविधाओं तक

पर्यटकों का हॉट स्पॉट कहे जाने वाले नेरल स्टेशन पर 375 kWp क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा पूरे स्टेशन परिसर में 100 प्रतिशत ऊर्जा-कुशल LED लाइटें, BLDC पंखे और स्टार रेटिंग वाले विद्युत उपकरण लगाए गए हैं।

ऊर्जा की खपत पर निगरानी के लिए नियमित एनर्जी ऑडिट की व्यवस्था भी की गई है। वातानुकूलित क्षेत्रों में CO2 सेंसर और अन्य कमरों में प्राकृतिक रोशनी एवं हवा के बेहतर आवागमन के लिए खुलने वाली खिड़कियों की व्यवस्था की गई है।

एमआरवीसी ने 80 करोड़ रूपए खर्च

स्टेशन सुधार कार्यक्रम के तहत इस प्रोजेक्ट के लिए एमआरवीसी ने 80 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। प्रोजेक्ट के ताहत जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रेनवॉटर रिचार्ज पिट, जल मीटर और नियमित वाटर ऑडिट की भी व्यवस्था है।

शौचालयों में कम पानी खर्च करने वाले प्लंबिंग उपकरण लगाए गए हैं। ठोस कचरा प्रबंधन के तहत कचरे का पृथक्करण, जैविक कचरे से खाद तैयार करना और उसका उपयोग रेलवे उद्यानों में किया जा रहा है।

मौजूदा पेड़ों का संरक्षण, हरित भूदृश्य विकास और अर्बन हीट आइलैंड प्रभाव कम करने के उपाय भी परियोजना का हिस्सा हैं। स्टेशन परिसर को नो टोबैको और नो प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है।

इस माह अंतिम मूल्यांकन के बाद मिली गोल्ड रेटिंग MRVC के उस प्रयास की पहचान है, जिसके तहत यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ऊर्जा की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है।

MRVC Neral Station Redevelopment
संजय शिरसाट के राम नाम सत्य वाले बयान पर भड़की महाराष्ट्र की सियासत, संजय राउत ने लिए इन तीन विधायकों के नाम

आधुनिकता के साथ पर्यावरण सरंक्षण पर जोर - वाडेकर

इस उपलब्धि पर एमआरवीसी के सीएमडी विलास सोपान वाडेकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह प्रतिष्ठित सम्मान मुंबई की उपनगरीय रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए पर्यावरणीय स्थिरता और यात्री सुविधाओं को एकीकृत करने के MRVC के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है। सीएमडी वाडेकर ने कहा कि एमआरवीसी के हर प्रोजेक्ट में आधुनिकता के साथ पर्यावरण सरंक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

नेरल स्टेशन पर दो एलिवेटेड डेक बनाए गए हैं। इनमें प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर 287 मीटर और प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर 120 मीटर लंबा डेक शामिल है। कर्जत छोर पर 25 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज और 87 मीटर लंबा स्काईवॉक बनाया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए चार एस्केलेटर, पांच लिफ्ट और 437 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

MRVC Neral Station Redevelopment
मुंबई के एल्फिन्स्टन डबल डेकर ब्रिज का 63% काम पूरा, जानें कब शुरू होगा 4.5 किमी लंबा शिवड़ी-वर्ली कनेक्टर

यात्रियों के लिए सुविधाओं का भी रखा गया विशेष ध्यान

इसके अलावा दो बुकिंग कार्यालयों में दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग टिकट खिड़की, रैंप और व्हीलचेयर की सुविधा है। दो शौचालय ब्लॉक में दिव्यांग अनुकूल शौचालय तथा 40 और 5 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता वाले दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाए गए हैं।

पार्किंग में 522 दोपहिया और 20 चारपहिया वाहनों की जगह उपलब्ध है। स्टेशन से एक किलोमीटर के दायरे में बस कनेक्टिविटी, पेयजल, स्नैक स्टोर, वाई-फाई, ATVM और CCTV निगरानी जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। रैंप, टैक्टाइल पाथवे, सुगम शौचालय और यात्री मार्गदर्शन संकेतकों से दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवाजाही आसान बनाई गई है। 

नवाचार एवं विकास 6 मानकों पर हुआ मूल्यांकन

एमआरवीसी के ओएसडी सुनील उदासी के अनुसार IGBC ने स्टेशन का मूल्यांकन सतत स्टेशन सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, ऊर्जा दक्षता, जल दक्षता, स्मार्ट एवं हरित पहल तथा नवाचार एवं विकास जैसे 6 प्रमुख मानकों पर किया। MRVC का लक्ष्य इसी सोच के साथ हरित, सुरक्षित, समावेशी और यात्री अनुकूल रेलवे स्टेशनों का विकास करना है।