गणपति विसर्जन स्पेशल लोकल  (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Mumbai Local Trains: गणपति विसर्जन पर मध्य रेलवे की 22 विशेष लोकल, इन मार्ग पर चलेंगी

Ganpati Visarjan Special Local: गणपति विसर्जन के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य रेलवे 23 से 26 सितंबर तक 22 विशेष लोकल ट्रेनें चलाएगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Central Railway Special Trains: गणपति उत्सव और विसर्जन के दौरान यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य रेलवे ने विशेष रात्रिकालीन उपनगरीय ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। मध्य रेलवे मेन लाइन पर 23/24, 24/25 और 25/26 सितंबर की रात सीएसएमटी-मुंबई और कल्याण के बीच दोनों दिशाओं में 18 विशेष लोकल चलाएगा।

वहीं, गणपति विसर्जन के दिन 25/26 सितंबर की रात हार्बर लाइन पर सीएसएमटी-पनवेल के बीच 4 विशेष ट्रेनें संचालित होंगी।

रात 1.40 बजे और 3.25 बजे की लोकल

मेन लाइन पर सीएसएमटी से कल्याण के लिए विशेष लोकल रात 1.40 बजे और 3.25 बजे रवाना होंगी, जबकि सीएसएमटी-ठाणे विशेष लोकल 2.30 बजे चलेगी। वापसी में कल्याण-सीएसएमटी लोकल रात 12.05 बजे, जबकि ठाणे-सीएसएमटी विशेष ट्रेनें 1 और 2 बजे रवाना होंगी।

23 से 26 सितंबर तक रात में चलेगी ट्रेनें

हार्बर लाइन पर 25/26 सितंबर की रात सीएसएमटी-पनवेल विशेष लोकल 1.30 और 2.45 बजे रवाना होगी। वहीं पनवेल से सीएसएमटी के लिए विशेष ट्रेनें रात 1 और 1.45 बजे चलेंगी। रेलवे के अनुसार इन विशेष सेवाओं का ठहराव निर्धारित मार्ग के सभी स्टेशनों पर होगा।

गणपति विसर्जन के दौरान देर रात घर लौटने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मध्य रेलवे ने यात्रियों से विशेष ट्रेनों के समय की जानकारी लेकर यात्रा करने की अपील की है।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता