रिया चक्रवर्ती की FIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई, सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका के खिलाफ केस बरकरार

Hearing on Rhea Chakraborty's FIR in Bombay High Court, case against Sushant Singh Rajput's sister Priyanka remains intact
Published on: 
Updated on: 

मुंंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती द्वारा दर्ज की गई एफआईआर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को बरकरार रखी। वहीं इस केस में सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी बहन मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज FIR कोर्ट ने खारिज कर दी है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन के वकील इसे फैसले के खिलाफ जल्द सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं। 

बता दें कि, ड्रग्स केस में गिरफ्तारी से पहले सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत की बहन प्रियंका और मीतू के खिलाफ शिकायत दी थी जिसके बाद पुलिस ने रिया की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। बांद्रा पुलिस ने यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था। सुशांत की बहनों ने इस एफआईआर को ख़ारिज करने के लिए बोम्बाय हाईकोर्ट का रुख किया था। 

दरअसल, पिछले साल जून में सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी। इसके बाद उनके परिजनों ने सुशांत की मौत के मामले में रिया की भूमिका को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच पुलिस सहित विभिन्‍न जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है। 

कोर्ट के फैसले पर रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा है कि, "हम फैसले से सहमत हैं, ऐसा लगता है कि आखिरकार रिया चक्रवर्ती की न्‍याय और सत्‍य के लिए आवाज सुनी गई है। सत्‍यमेव जयते।"