गणेशोत्सव 2026: कोंकण यात्रियों के लिए बड़ी राहत, रेलवे चलाएगी 386 गणपति विशेष ट्रेनें, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Railway Ganpati Special Train Schedule 2026: गणेशोत्सव 2026 पर कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! मुंबई और सावंतवाड़ी समेत कोंकण रूट पर चलेंगी 386 गणपति स्पेशल ट्रेनें।
ganpati special trains 2026 konkan railway schedule details
स्पेशल ट्रेन(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Konkan Railway Schedule Details: गणेशोत्सव के दौरान कोंकण जाने वाले लाखों यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा इंतजाम किया है। 14 से 25 सितंबर 2026 तक मनाए जाने वाले महाराष्ट्र के सबसे बड़े उत्सव गणेशोत्सव के लिए रेलवे की ओर से कुल 386 गणपति विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।

इनमें मध्य रेलवे की 258, पश्चिम रेलवे की 64, कोंकण रेलवे की 58 और दक्षिण मध्य रेलवे की 6 विशेष ट्रेनें शामिल हैं।

मुंबई-सावंतवाड़ी के बीच 4 अतिरिक्त ट्रेनें

मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला के अनुसार गणेश भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने मुंबई और सावंतवाड़ी रोड के बीच 4 अतिरिक्त अनारक्षित विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 8 सितंबर से मुंबई-सावंतवाड़ी रोड के बीच एक नई दैनिक एक्सप्रेस सेवा भी शुरू की गई है।

ट्रेन नंबर 01009 सीएसएमटी से 12 और 13 सितंबर को दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01010 सावंतवाड़ी रोड से 13 और 14 सितंबर को सुबह 4:05 बजे चलेगी और शाम 6:15 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

ganpati special trains 2026 konkan railway schedule details
इंतजार हुआ खत्म! लालबागचा राजा का फर्स्ट लुक आउट, 7 तस्वीरों में करें बप्पा के दर्शन

विशेष ट्रेनों का ठहराव

इन विशेष ट्रेनों का ठहराव दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में 12 स्लीपर, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सहित गार्ड ब्रेक वैन की व्यवस्था रहेगी।

अनारक्षित डिब्बों के टिकट सामान्य किराए पर यूटीएस प्रणाली से लिए जा सकते हैं। यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की वेबसाइट और एनटीईएस ऐप पर उपलब्ध होगी।

ganpati special trains 2026 konkan railway schedule details
दिव्यांग अधिकार और कल्याण! महाराष्ट्र में गांव-वार्ड स्तर पर UDID प्रमाणपत्र वितरण अभियान की तैयारी

सुरक्षा पर भी विशेष जोर

गणेश उत्सव के दौरान स्टेशनों और ट्रेनों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मध्य रेलवे ने आरपीएफ, जीआरपी और शहर पुलिस के समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी है। रेलवे ने यात्रियों से लावारिस सामान को न छूने, अपना सामान बिना निगरानी न छोड़ने, फुटबोर्ड पर यात्रा नहीं करने और चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील की है। किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा कर्मियों या हेल्पलाइन 139 पर देने को कहा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com