इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra की नई ईवी नीति का बड़ा असर, मुंबई में 25 हजार से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड

Mumbai में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। नई ईवी नीति, सब्सिडी और चार्जिंग विकल्पों के चलते रजिस्ट्रेशन में 34% वृद्धि दर्ज की गई है। रजिस्ट्रेशन के मामले में बोरीवली RTO सबसे आगे है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: महानगर में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पिछले एक साल में ईवी खरीद में लगभग 34% की वृद्धि दर्ज की गई है। आवासीय सोसायटी में चार्जिंग प्वाइंट की उपलब्धता, सरकारी सब्सिडी और डीलरों की ओर से दिए जा रहे ऑफर इस बढ़ोतरी के प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।

आरटीओ के मुताबिक, शहर में ईवी रजिस्ट्रेशन का रुझान लगातार बढ़ रहा है और लोग पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपना रहे हैं। राज्य सरकार ने अप्रैल 2025 में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की, जो 2030 तक प्रभावी रहेगी, नई नीति के तहत महाराष्ट्र में ईवी खरीदने वालों को 10 से 15% तक की छूट मिलेगी।

यह राहत वाहन की श्रेणी के अनुसार 30,000 रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक होगी। नीति में चार्जिंग स्टेशन तैयार करने वालों के लिए भी सब्सिडी का प्रावधान है। 50 से 250 किलोवाट क्षमता वाले चार्जिंग यूनिट पर 5 लाख रुपये तक और 250 से 500 किलोवाट क्षमता वाले यूनिट पर 10 लाख रुपये तक का लाभ दिया जाएगा, विशेषज्ञों का मानना है कि इन प्रोत्साहनों ने मुंबई में ईवी अपनाने की गति को और बढ़ाया है।

बोरीवली RTO में सबसे अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन

आरटीओ आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में मुंबई में कुल 41,872 इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर्ड हुए हैं। शहर के चार आरटीओ में से बोरीवली आरटीओ में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज हुए है। जबकि दोपहिया ईवी का हिस्सा सबसे ज्यादा रहा। इससे साफ है कि मुंबई में दैनिक उपयोग के लिए दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से स्वीकार किया जा रहा।

इस वर्ष ईवी खरीद में वृद्धि

दो वर्षों में कुल ईवी रजिस्ट्रेशनः 41.872 2025 में कुल रजिस्ट्रेशनः 25.311 2024 में कुल रजिस्ट्रेशन: 16,561

सब्सिडी दायरा (वाहन खरीद): 30,000-20,00,000

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें