बोरीवली RTO का रूल तोड़ने पर एक्शन, ऐप टैक्सी और रिक्शा चालकों पर 54 हजार का जुर्माना

Borivali RTO Action: बोरीवली RTO ने ऐप टैक्सी, रिक्शा और बाइक टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की। 26 वाहनों पर 54 हजार जुर्माना, नियम तोड़ने वालों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।
बोरीवली RTO (pic credit; social media)
बोरीवली RTO (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

Borivali RTO Rule:  बोरीवली आरटीओ ने नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐप आधारित टैक्सी, बाइक टैक्सी और रिक्शा चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। 26 वाहनों के चालकों पर कुल 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। परिवहन विभाग की अनुमति केवल इलेक्ट्रिक बाइक के लिए होने के बावजूद, पेट्रोल-डीजल वाहनों का नॉन-ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में इस्तेमाल सामने आया है।

आरटीओ ने बताया कि ऐप पर दिखाए गए वाहन नंबर के बजाय असली में अलग वाहन चलाना, एमएमआरटीए और परिवहन विभाग द्वारा तय किराए से अधिक भाड़ा वसूलना जैसे नियमों का उल्लंघन पाया गया।

बोरीवली और दहिसर रेलवे स्टेशन परिसर में भी रिक्शा चालकों की चेकिंग की गई। भाड़ा मना करने, अधिक यात्री बैठाने, बिना बैज और लाइसेंस के रिक्शा चलाने जैसी गतिविधियों पर भी कार्रवाई हुई।

विशेष रूप से, बिना लाइसेंस ओला और उबर चालकों पर 5 केस दर्ज किए गए, जबकि रेपिडी बाइक टैक्सी के 3 चालकों को जुर्माने के दायरे में लाया गया। आरटीओ ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।

परिवहन विभाग की यह कार्रवाई शहर में टैक्सी और रिक्शा सेवा को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आरटीओ ने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि वह नियमों का पालन करें और अनियंत्रित वाहनों से दूरी बनाएं।

इस अभियान से यह भी संदेश जाता है कि नियमों को दरकिनार करने वाले किसी भी प्रकार के परिवहन व्यवसाय को बख्शा नहीं जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा और किराए में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ की निगरानी लगातार जारी रहेगी।