- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Dahisar Shukla Compound Demolition Controversy Sit Demand Gopal Shetty
BMC-बिल्डर मिलीभगत का आरोप, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी बने रहवासियों की आवाज
Dahisar के शुक्ला कंपाउंड में बीएमसी द्वारा कथित अवैध तोड़क कार्रवाई के बाद मामला विधानसभा तक पहुंच गया।विधायकों ने एसआईटी जांच की मांग की, जबकि गोपाल शेट्टी के प्रयासों से प्रभावितों में उम्मीद बढ़ी।
- Written By: अपूर्वा नायक

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mumbai News In Hindi: शुक्ला कंपाउंड के लंबे समय से चल रहे विवाद ने एक महत्वपूर्ण मोड़ ले लिया है। नागपुर में चल रहे शीतकालीन सत्र में मुद्दा उठाए जाने के बाद यहां के सैकड़ों प्रभावित लोगों में न्याय की उम्मीद और मजबूत हो गई है।
इसके लिए लोगों ने जश्न मनया। यहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि 40 वर्षों से अधिक समय से बने कमर्शियल गालों और रहिवासी घरों को बीएमसी द्वारा अचानक तोड़ दिया गया, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर और व्यापार हीन हो गए।
शुक्ला कंपाउंड एक प्राइवेट प्लॉट है। लोगों का आरोप है कि बीएमसी और बिल्डर की मिलीभगत से ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के नाम पर कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों से 1967 के पहले का दस्तावेज मांगा गया, जिसे देना अधिकतर परिवारों के लिए संभव नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
मेट्रो 2 बी का दूसरा-तीसरा चरण फ़ास्ट ट्रैक पर, बुलेट,मेट्रो,मोनो व लोकल से येलो लाइन की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी
चना खरीद का लक्ष्य पूर्ण, विधायक सावरकर की पहल से पुनः शुरू होने की संभावना
अकोला: पाइप लाइन फटने से दूकान में पानी भरा, व्यापारी को हुआ आर्थिक नुकसान
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर में आई कमी, अकोला में भी पुलिस अधीक्षक की पहल
दस्तावेज न देने पर लोगों के कमर्शियल गाले और घर डहा दिए गए, जबकि कई परिवार यहां पीढ़ियों से बसे हैं। ऐसी स्थिति में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी लोगों की सहायता के लिए आगे आए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को लिखित ज्ञापन सौंपकर मामले की गंभीरता बताई। बाद में स्थानीय विधायक प्रकाश सुर्वे, मनीषा चौधरी, भास्कर जाधव और सुनिल प्रभू भी इस न्याय की लड़ाई को विधानसभा में गति देते नजर आए।
बिल्डर ने तैनात किए हैं निजी बाउंसर
- मनीषा चौधरी ने शुक्ला कंपाउंड मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की।
- भास्कर जाधव ने 1967 के प्रूफ की मांग को अनुचित बताते हुए इसे मुख्य मुद्दा बताया।
- प्रकाश सुर्वे ने बिल्डर द्वारा प्राइवेट बाउंसर तैनात कर स्थानीय लोगों में भय और दबाव बनाने के आरोपों को विधानसभा में उजागर किया। मामले की निष्पक्ष जांच और रहवासियों को न्याय दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
नागरिकों ने पूर्व सांसद शेट्टी का जताया आभार
यह खबर मिलते ही शुक्ला कंपाउंड में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक प्रकाश सुर्वे और मनीषा चौधरी का आभार व्यक्त किया।
मौके पर उपस्थिति गोपाल शेट्टी ने कहा की शेट्टी ने कहा मुझे पूरा विश्वास है की एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद कई अधिकारियों की पोल खुलेगी, उनका भ्रष्टाचार सामने आएगा। मैंने कल भी कहा था कि मैं लोगों को उनके हक्क का पक्का घर दिलाऊंगा आज भी वहीं कहता हूं। मैं विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मनीषा चौधरी, प्रकाश सुर्वे, भास्कर जाधव और सुनिल प्रभू का आभार मानता हूं।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: बीएमसी स्कूल में गलत भर्ती का मामला सदन में गरमाया, लोढ़ा ने साधा निशाना
रहवासियों का कहना है
- गोपाल शेट्टी ने हमारी लड़ाई को गति दी। उनके प्रयासों के बाद विधायकों ने इस मुद्दे को विधानसभा में बड़ी ताकत से उठाया। अब हमें यकीन है कि हमें न्याय मिलेगा और हमारी खोई हुई छत और व्यापार वापस मिलेंगे।
- शिवदयाल मिश्रा ने शेट्टी को टाइगर की बताते हुए कहा पद हो या ना हो गरीबों की लड़ाई लड़ने के लिए टाईगर हमेशा तैयार रहता है। शेट्टी द्वारा शुक्ला कंपाउंड का उठाया गया मुद्दा अब नेताओं ने भी उठाया। यदि निष्पक्ष जांच हुई तो कई अधिकारियों को घर बैठना पड़ेगा।
- शुक्ला कंपाउंड का मामला अब सिर्फ स्थानीय विवाद नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की कार्यपद्धति और आम नागरिकों के हक की लड़ाई का प्रतीक बन गया है। आने वाले 60 दिनों में सरकार की प्रतिक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इस मौके पर शिवसेना नेता राज प्रकाश सुर्वे, पूर्व नगरसेवक प्रकाश दरेकर, पूर्व नगरसेविका संजना घाड़ी, पूर्व नगरसेवक संजय घाडी, शिव दयाल मिश्रा व सैकड़ों शुक्ला कंपाउंड के रहिवासी उपस्थित रहे।
Dahisar shukla compound demolition controversy sit demand gopal shetty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM














