प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
मुंबई

समंदर में तेल का 'काला साम्राज्य'! मुंबई तट पर पकड़े गए 3 संदिग्ध ऑयल टैंकर, क्या ईरान से है इनका कनेक्शन?

Oil Tanker Seized In Mumbai: भारत ने मुंबई तट के पास तीन संदिग्ध तेल टैंकरों को जब्त किया है। अमेरिकी प्रतिबंधों की सूची में शामिल इन जहाजों पर पहचान छिपाकर अवैध तेल व्यापार करने का गंभीर आरोप है।

आकाश मसने

US Sanctions Iran Oil Tanker Seized: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने समुद्री सीमा पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन संदिग्ध विदेशी तेल टैंकरों को हिरासत में लिया है। इंडिया टुडे और रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन जहाजों के IMO नंबर उन जहाजों से मेल खाते हैं, जिन्हें अमेरिका ने पहले ही प्रतिबंधित कर रखा है। शक जताया जा रहा है कि ये जहाज अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को ताक पर रखकर ईरान से तेल की तस्करी में शामिल थे।

पहचान छिपाने का खेल और 'घोस्ट' शिपिंग

जब्त किए गए जहाजों के नाम स्टेलर रूबी (Stellar Ruby), अस्फाल्ट स्टार (Asphalt Star) और अल जफजिआ (Al Jafzia) बताए जा रहे हैं। इन्हें मुंबई तट से लगभग 100 नॉटिकल मील पश्चिम में संदिग्ध गतिविधियों के बाद इंटरसेप्ट किया गया और जांच के लिए मुंबई पोर्ट लाया गया।

जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि ये जहाज अपनी पहचान छिपाने के लिए बार-बार नाम, झंडा और मालिकाना हक के दस्तावेज बदल रहे थे।

अल जफजिआ: शिपिंग डेटा के अनुसार इसने 2025 में ईरान से जिबूती तक ईंधन पहुंचाया था।

स्टेलर रूबी: यह पूर्व में ईरानी झंडे के तहत पंजीकृत रह चुका है।

अस्फाल्ट स्टार: यह जहाज मुख्य रूप से चीन के आसपास के समुद्री रास्तों पर सक्रिय था।

जहाजों को लेकर क्या बोला ईरान?

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के OFAC (Office of Foreign Assets Control) ने पिछले साल जिन जहाजों (ग्लोबल पीस, चिल 1 और ग्लोरी स्टार 1) पर बैन लगाया था, उनके तकनीकी डेटा इन पकड़े गए जहाजों से मिलते-जुलते हैं। हालांकि, ईरान की नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी (NIOC) ने इन जहाजों से किसी भी संबंध से साफ इनकार किया है।

कोस्ट गार्ड ने बढ़ाया पहरा

इस घटना के बाद भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) अलर्ट मोड पर है। भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए 55 जहाज और 10-12 विमान चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 6 फरवरी को इस कार्रवाई से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर साझा की गई थी, जिसे बाद में तकनीकी या रणनीतिक कारणों से हटा लिया गया।

कैसे होता है अवैध तेल का काला कारोबार?

प्रतिबंधित तेल को कानूनी जोखिम के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार से काफी कम कीमत पर बेचा जाता है। इसे छिपाने के लिए बिचौलिए 'शिप-टू-शिप' ट्रांसफर (बीच समंदर में तेल पलटना), फर्जी कागजात और जहाजों के ट्रांसपोंडर बंद करने जैसी तरकीबों का इस्तेमाल करते हैं।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग