बीएमसी महापौर (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

BMC Mayor Elections: बहुमत के बावजूद महायुति को चुनौती देंगे ठाकरे बंधु, मैदान में उतरेंगे उम्मीदवार

BMC Mayor और उपमहापौर चुनाव में बहुमत के बावजूद महायुति को विपक्ष चुनौती देने की तैयारी में है। ठाकरे गुट ने निर्विरोध चुनाव रोकने के लिए उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Mayor Election News: महायुति के बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) ने बीएमसी चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। लेकिन बीजेपी के महापौर और शिंदे गुट के उपमहापौर के निर्विरोध चुने जाने की कोशिशों में रोड़ा डालने की तैयारी ठाकरे बंधुओं ने की हैं।

गुरुवार को उद्धव ठाकरे ने अपने आवास मातोश्री पर पार्टी नगरसेवकों की बैठक बुलाई थी, जिसमें महापौर और उपमहापौर पद के लिए उम्मीदवार उतारने की सहमति बनी है। मुंबई का महापौर पद ओपन कैटेगिरी महिला आरक्षित हुआ है।

महापौर पद के चुनाव के लिए नामांकन 7 फरवरी को भरे जाएंगे और 11 फरवरी वोटिंग होगी। 11 फरवरी को दोपहर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई है। महापौर पद के लिए नामांकन वापस लेने की समय सीमा सदन की कार्यवाही शुरू होने से 15 मिनट पहले होगी।

महायुति का पलड़ा भारी

महायुति का पलड़ा भारी है, लेकिन ठाकरे बंधु यह चुनाव निर्विरोध नहीं होने देना चाहते। बीएमसी चुनाव में महायुति के घटक दल बीजेपी, शिंदे सेना और आरपीआई (आठवले) को सफलता मिली है। इसमें भाजपा के 89 और शिंदे सेना के 29 नगरसेवक चुने गए हैं।

एनसीपी (अजीत पवार) के 3 नगरसेवकों को मिला दें तो महायुति का संख्या बल 121 हो जाता है, जो बहुमत के आंकड़े 114 से 7 ज्यादा है। विपक्षी दल शिवसेना (ठाकरे गुट) को 65, मनसे 6 और एनसीपी (शरद पवार) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

कांग्रेस के 24 पार्षद विजयी हुए हैं। शिवसेना (ठाकरे गुट) बीजेपी के बाद सबसे बड़ी दूसरी पार्टी है। सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ भी आ जाएं, तो भी महायुति के मुकाबले उनका संख्या बल कम है। महापौर और उपमहापौर का पद आराम से महायुति के पास चला न जाए, इसलिए ठाकरे बंधुओं ने चुनाव में उम्मीदवार उतारने की रणनीति बनाई है। फिलहाल संभावित उम्मीदवारों के नाम की अभी घोषणा नहीं की गई है।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट