अजगर रेस्क्यू, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के पास मिला 11 फीट लंबा अजगर, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू, बिल्ली की हुई मौत

Mumbai Snake Rescuer: उद्धव ठाकरे के निवास 'मातोश्री' के पास 11 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सर्पमित्र और वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

रूपम सिंह

Matoshree Kalanagar Bandra Python Rescue: मुंबई के कला नगर परिसर में शुक्रवार सुबह करीब 11 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। यह स्थान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास ‘मातोश्री’ से करीब 100 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। अजगर ने एक बिल्ली को जकड़ रखा था, जिससे उसकी मौत हो गई।

सुबह मिली अजगर की सूचना

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8.38 बजे स्थानीय लोगों ने अजगर को बिल्ली से लिपटा हुआ देखा। इसके बाद ‘वापरा’ संस्था से जुड़े सर्पमित्र अतुल कांबले को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने वन विभाग के राउंड ऑफिसर दीपक गायकवाड तथा ठाणे-मुंबई रेंज नियंत्रण कक्ष को सूचित किया।

सुरक्षित पकड़ा गया अजगर

सूचना मिलने के बाद सर्पमित्र और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोगों को भी सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया।

बिल्ली की हो चुकी थी मौत

रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले अजगर ने बिल्ली को अपनी जकड़ में ले रखा था। उसकी पकड़ से बिल्ली की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए लोगों में भय का माहौल बना रहा।

प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया अजगर

वन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार रेस्क्यू किए गए अजगर को बाद में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों को आसपास ऐसे सामान या वस्तुएं जमा न करने की सलाह दी, जहां सांप आसानी से छिप सकें।

नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील

वन विभाग और सर्पमित्रों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सांप या अजगर के दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्पमित्रों को दी जानी चाहिए, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?