Fraud (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

Delhi Airport अधिकारी बनकर महिला से 1.31 लाख की ठगी, मालाबार हिल पुलिस ने दर्ज किया केस

Maharashtra: मुंबई के मालाबार हिल इलाके में 31 वर्षीय महिला को दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारी बनकर फोन करने वाले ठग ने 1.31 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मालाबार हिल इलाके में एक 31 वर्षीय महिला से ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को दिल्ली हवाई अड्डे का अधिकारी बताकर फोन किया और महिला से 1.31 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में मालाबार हिल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की पहचान निकिता नितिन कनेरी (31) के रूप में हुई है, जो घरेलू कामगार हैं। पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को निकिता को एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उनके नाम दिल्ली एयरपोर्ट पर एक पार्सल आया है, जिसमें कपड़े और 30 अमेरिकी डॉलर नकद हैं।

‘जुर्माना नहीं भरा तो कार्रवाई’ की धमकी

ठग ने पार्सल को गैरकानूनी बताते हुए निकिता को कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की धमकी दी। डर का माहौल बनाकर उसने जुर्माने के नाम पर पैसे मांगे। घबराई हुई निकिता ने आरोपी के बताए अनुसार गूगल पे के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 1.31 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

और पैसे मांगे तो हुआ शक

कुछ समय बाद जब आरोपी ने फिर से पैसे मांगने शुरू किए, तब निकिता को ठगी का शक हुआ। उन्होंने तुरंत अपने पति को पूरी बात बताई और राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही तकनीकी जांच

इसके बाद 16 जनवरी को निकिता मालाबार हिल पुलिस स्टेशन पहुंचीं। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी और ऑनलाइन जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर, बैंक खातों और डिजिटल ट्रेल की तकनीकी जांच कर रही है।

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक

अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, कहा- PM मोदी ने बदली देश की आर्थिक तस्वीर

School Holiday Update: सितंबर के बचे 15 दिनों की पूरी हॉलिडे लिस्ट, देखें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल

2028 में US प्रेसिडेंट इलेक्शन, अभी से ही सुगबुगाहट तेज; जेडी वेंस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने क्या कहा?

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक, पीएम मोदी की नीति की गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की