तुकाराम मुंढे और IIT मुंबई की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

Maharashtra Top 10 News: IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या से लेकर FDA एक्शन तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: IIT Bombay में छात्र की आत्महत्या और विमल इलायची विज्ञापन पर FDA एक्शन समेत महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरें पढ़ें। जानें नागपुर, पुणे और अमरावती के प्रमुख अपडेट्स।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में आज कई बड़ी प्रशासनिक, कानूनी और सामाजिक हलचलें देखने को मिल रही हैं। IIT Bombay में छात्र की आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद जांच तेज हो गई है। वहीं, FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड अभिनेताओं पर शिकंजा कसा है।

इसके अलावा, नागपुर में 23 लाख की साइबर ठगी, पुणे में 11 पीजी हॉस्टल सील होने और अमरावती व नांदेड में सूखे के गहराते संकट से हड़कंप मचा है। पढ़ें महाराष्ट्र की 10 प्रमुख और बड़ी खबरें।

IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR; जानिए अब तक क्या हुआ

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे ने की आत्महत्या

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में हुए छात्र साहिल वाकोडे के आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने घटना से जुड़े सभी संदिग्धों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। इस कदम के बाद मामले की जांच ने नया मोड़ ले लिया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

शाहरुख-अजय पर तुकाराम मुंढे का बयान, स्टार होंगे, मेरे लिए कानून तोड़ने वाले; Vimal Elaichi पर कार्रवाई शुरू

शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, तुकाराम मुंढे

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्राफ पर कार्रवाई के मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा कि इन अभिनेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

पुराने सिक्कों के बदले 55 लाख का लालच, Facebook पर रिटायर्ड मैनेजर से 23 लाख की ठगी

नागपुर फेसबुक धोखाधड़ी

नागपुर में फेसबुक विज्ञापन के जरिए पुराने सिक्कों और करेंसी नोटों के बदले 55 लाख रुपए मिलने का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त प्रबंधक से 23 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। ठग ने रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज, प्रक्रिया शुल्क और टैक्स के नाम पर रकम मंगाई और पैसे मिलने के बाद संपर्क तोड़ दिया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

पुणे के लोहगांव में 11 PG-हॉस्टल सील, अग्नि सुरक्षा इंतजाम नहीं मिलने पर मालिकों के खिलाफ FIR के आदेश

पुणे महानगरपालिका

देश के विभिन्न हिस्सों में आग की घटनाओं और हाल में दिल्ली, मुंबई तथा अमरावती में हुई आग की दुर्घटनाओं के बाद पुणे महानगरपालिका ने शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

अमरावती में सूखे की आहट, 8 तहसीलों में ट्रिगर-1 लागू, फसल नुकसान का होगा आकलन

अमरावती में सूखा

अमरावती जिले में मानसून की अनिश्चितता और बारिश की भारी कमी के कारण कृषि संकट गहराता नजर आ रहा है। शासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बारिश में गिरावट और लगातार 4 हफ्तों की लंबी शुष्क अवधि के चलते जिले की कुल 8 तहसीलों में ट्रिगर-1 लागू पाया गया है। इनमें अचलपुर, अंजनगांवसुर्जी, भातकुली, चांदूर बाजार, चिखलदरा, धारणी, मोर्शी व वरुड का समावेश है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

गणेशोत्सव की आड़ में नागपुर मनपा को लाखों का चूना! शहर में 5,000 अवैध स्वागत द्वार, सड़कों पर बढ़ा जाम

5,000 स्वागत द्वार लगाए जाने का दावा

नागपुर में गणेशोत्सव के दौरान करीब 5,000 स्वागत द्वार लगाए जाने का दावा है। आरोप है कि इनमें से किसी के लिए भी मनपा के विज्ञापन विभाग से वैधानिक अनुमति नहीं ली गई। इन ढांचों पर नेताओं और कारोबारियों के विज्ञापन लगे हैं, जिससे राजस्व नुकसान के साथ यातायात प्रभावित होने की बात सामने आई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

किसान बेहाल और मीटिंग में काजू-बादाम उड़ा रहे नेता और अधिकारी! नांदेड में सूखे की समीक्षा बैठक का VIDEO वायरल

काजू खाते नेता

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा सहित पूरे राज्य में बारिश की भारी कमी के कारण सूखे की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। फसलें पूरी तरह से सूख जाने के कारण किसान हताश और परेशान हैं। ऐसे में किसानों की समस्याओं, नुकसान और उनकी व्यथा को समझने के लिए नांदेड के जिला नियोजन सभागार में एक विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

आदित्य ठाकरे माफी मांगे और 500 करोड़ का DD दें... पर नोटिस देने के बाद सतीश सालियान के वकील का बड़ा बयान

विधायक आदित्य ठाकरे

दिशा सालियान मामले में एक नया और बेहद नाटकीय मोड़ देखने को मिला है। अपनी दिवंगत बेटी के संदर्भ में की गई बयानबाजी और मानहानि को लेकर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना ठाकरे गुट नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

मालिक की बेटी की Whatsapp DP देख ठगों के जाल में फंसा अकाउंटेंट, संभाजीनगर की कंपनी को लगा 3.70 करोड़ का चूना

छत्रपति संभाजीनगर में व्हाट्सएप डीपी से ठगी

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से साइबर क्राइम का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के अकाउंटेंट की छोटी सी लापरवाही के चलते साइबर ठगों ने कंपनी के बैंक खाते से 3.70 करोड़ रुपये साफ कर दिए। साइबर अपराधियों ने बेहद शातिर तरीके से कंपनी के मालिक की बेटी की तस्वीर (DP) का इस्तेमाल करके अकाउंटेंट को अपने झांसे में लिया और चंद घंटों के भीतर करोड़ों रुपये गायब कर दिए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

महाराष्ट्र के सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटिल को RBI का बड़ा झटका, लातूर सहकारी बैंक के संचालक पद से हटाया

मंत्री बाबासाहेब पाटिल, लातूर जिला सहकारी बैंक

महाराष्ट्र के सहकारिता क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। RBI ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य के सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई बैंक संचालक पद पर निर्धारित अवधि से अधिक समय तक बने रहने से जुड़े कड़े बैंकिंग नियमों के उल्लंघन के तहत की गई है। इस फैसले के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों और सहकारिता हलकों में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट