DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

DUSU Election Result 2026: DU छात्रसंघ चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। ABVP और NSUI के बीच कांटे की टक्कर में अध्यक्ष समेत चारों पदों के नतीजों के हर LIVE अपडेट यहां पढ़ें।
DUSU Election Result 2026 LIVE Updates
डूसू चुनाव परिणाम 2026 सोर्स- सोशल मीडिया

DUSU Election Result 2026 LIVE Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार आज खत्म होगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम से बाहर आने लगी है। इस बार 40.46% मतदान दर्ज हुआ था और मुख्य मुकाबला ABVP व NSUI के बीच माना जा रहा है।

देश की छात्र राजनीति की सबसे चर्चित लड़ाइयों में शामिल DUSU चुनाव के हर बड़े अपडेट, रुझान और रिजल्ट इस लाइव ब्लॉग में सबसे पहले पढ़ें...

DUSU President Result 2026 LIVE Updates: पहले राउंड कि गिनती पूरी, ABVP प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पर आगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। गिनती का पहला राउंड पूरा हो गया है, जिसमें ABVP दो अहम पोस्ट प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पर आगे चल रही है। वाइस-प्रेसिडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट के लिए इंडिपेंडेंट कैंडिडेट आगे हैं।

DUSU President Result 2026 LIVE: शुरुआती रुझानों में अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा 105 वोटों से आगे

DUSU President Result 2026 LIVE Updates: भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में NSUI की नारी शक्ति का परचम लहराया

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में NSUI की ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

विजेता प्रत्याशी

राखी साहू (Rakhi Sahu) — महारानी/महासचिव (General Secretary)

शालिनी (Shalini) — सह-सचिव (Joint Secretary)

सुरभि (Surbhi) — केंद्रीय परिषद सदस्य (Central Councillor - CC)

DUSU Election ABVP vs NSUI Result LIVE 2026: DUSU चुनाव में कई कॉलेजों में ABVP का दबदबा

DUSU मतगणना से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिनमें ABVP ने कई परिसरों में बढ़त दर्ज की है।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और दोनों काउंसलर सीटों पर जीत हासिल की। अदिति महाविद्यालय में संगठन ने सभी पद अपने नाम किए, जबकि अरविंदो कॉलेज (मॉर्निंग) और शिवाजी कॉलेज में 6-0 से क्लीन स्वीप किया। इसके अलावा भारती कॉलेज में भी ABVP ने सभी आठ पदों पर जीत दर्ज की।

DUSU Election Result 2026 LIVE Updates: ABVP आज 4-0 से जीत हासिल करेगी- इशू मौर्य

ABVP के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार इशू मौर्य ने कहा, हमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों पर भरोसा है। हमें पूरा भरोसा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज 4-0 से जीत हासिल करेगी। छात्रों को विद्यार्थी परिषद के हर उम्मीदवार पर भरोसा है इसीलिए हमें पूरा भरोसा है कि इस बार विद्यार्थी परिषद की पूर्ण बहुमत से जीत होगी।

DUSU Election Result 2026 LIVE Updates: डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में NSUI की शानदार जीत

डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में NSUI की शानदार जीत ने छात्र शक्ति के विश्वास को एक बार फिर मजबूत किया है।

अध्यक्ष - Dewanga Barthakur

Indoor Games - Tonoya Kowar

Football Secretary - Pranjal Deuri

DUSU Election Result 2026 LIVE Updates: स्टूडेंट्स ABVP पर पूरा भरोसा करते हैं- यश डबास

DUSU चुनाव 2026 की वोट काउंटिंग पर, ABVP के प्रेसिडेंट कैंडिडेट यश डबास ने कहा, स्टूडेंट्स ABVP पर पूरा भरोसा करते हैं क्योंकि ऑर्गनाइज़ेशन ने पूरे साल बहुत मेहनत की है, चाहे वह पिंक बूथ बनवाना हो, वामिका वैन का इंतज़ाम करना हो, स्टूडेंट सेफ्टी पक्का करने के लिए एक हजार से ज़्यादा CCTV कैमरे लगवाना हो, या स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए DU ओलंपिक्स जैसा बड़ा इवेंट ऑर्गनाइज़ करना हो।

DUSU Election Result 2026 LIVE Updates: कड़ी सुरक्षा के बीच DUSU चुनाव की मतगणना शुरू

दिल्ली यूनिवर्सिटी में कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है।

DUSU Election Result Live: काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चुनाव नतीजों से पहले DUSU काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com