IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR; जानिए अब तक क्या हुआ

IIT Bombay Student Suicide Case: IIT बॉम्बे में छात्र आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की है। घटना में शामिल संदिग्धों की जांच शुरू, जानिए मामले से जुड़े सभी अहम अपडेट्स।
Mumbai Police Registered FIR In IIT Bombay Student Suicide Case
IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे ने की आत्महत्यासोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai Police Registered FIR In IIT Bombay Student Suicide Case: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में हुए छात्र साहिल वाकोडे के आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने घटना से जुड़े सभी संदिग्धों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। इस कदम के बाद मामले की जांच ने नया मोड़ ले लिया है।

IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में FIR दर्ज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की गंभीरता और परिजनों द्वारा उठाए गए सवालों को ध्यान में रखते हुए यह कानूनी कार्रवाई की गई है। दर्ज की गई FIR में उन सभी परिस्थितियों और व्यक्तियों को शामिल किया गया है, जिन पर घटना से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े होने का संदेह है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह मामला केवल मानसिक तनाव का था या इसके पीछे कोई उकसावा, उत्पीड़न अथवा अन्य कारण थे।

बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने की आत्महत्या

बता दें कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के पवई स्थित कैंपस में ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुंबई की पवई पुलिस ने शुरुआत में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

IIT बॉम्बे ने छात्र की मौत को लेकर क्या कहा?

इससे पहले IIT बॉम्बे ने छात्र की मौत मामले में एक बयान जारी किया था। संस्थान की ओर से बताया गया कि एनर्जी साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के दूसरे साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। परीक्षा के दौरान, छात्र को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। उसने जवाब पाने के लिए परीक्षा का प्रश्न पत्र ChatGPT पर अपलोड किया था।

IIT बॉम्बे के अनुसार छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इंस्ट्रक्टर और डिपार्टमेंट के हेड ने छात्र से इस मामले पर बात भी की थी। उन्होंने उसे समझाया और भरोसा दिलाया कि इस घटना का उसके एकेडमिक करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।

Mumbai Police Registered FIR In IIT Bombay Student Suicide Case
कल्याण से लातूर सिर्फ 4 घंटे में! 35 हजार करोड़ का एक्सप्रेसवे, 8 KM की सुरंग से बदलेगा महाराष्ट्र का नेटवर्क

यवतमाल के रहने वाला है मृतक छात्र साहिल वाकोडे

मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक छात्र साहिल वाकोडे महाराष्ट्र के यवतमाल जिले का रहने वाला था। मौत के बाद छात्र के परिवार के सदस्य सुबह मुंबई के पवई पुलिस थाने पहुंचे। उनके बयान दर्ज किए गए हैं।

कैंपस में छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

इस घटना के बाद IIT बॉम्बे कैंपस में छात्रों ने शुक्रवार रात को विरोध प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि प्रशासन ने छात्र की मौत से जुड़ी सभी जानकारी का खुलासा नहीं किया था। प्रदर्शनकारी छात्रों ने दावा किया कि परीक्षा की ChatGPT का इस्तेमाल करने वाली घटना को लेकर साहिल वाकोडे को एक साल के निलंबन की धमकी दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे निलंबन के तहत उन्हें छात्रावास छोड़कर परिसर के बाहर रहना पड़ सकता था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com