आदित्य ठाकरे माफी मांगे और 500 करोड़ का DD दें... पर नोटिस देने के बाद सतीश सालियान के वकील का बड़ा बयान

Nilesh Ojha Lawyer Statement: सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस दिया है। सार्वजनिक माफी और मुआवजे की मांग के साथ सतीश सालियान के वकील ने मातोश्री के बाहर बयान दिया।
disha salian father serves 500 crore defamation notice to aaditya thackeray at matoshree
विधायक आदित्य ठाकरे(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Defamation Notice To Aaditya Thackeray At Matoshree: दिशा सालियान मामले में एक नया और बेहद नाटकीय मोड़ देखने को मिला है। अपनी दिवंगत बेटी के संदर्भ में की गई बयानबाजी और मानहानि को लेकर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना ठाकरे गुट नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है।

सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उनसे बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और मुआवजे के रूप में 500 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देने की स्पष्ट मांग की गई है।

मातोश्री की दहलीज पर सर्व किया गया नोटिस

सतीश सालियान अपनी पूरी लीगल टीम के साथ आदित्य ठाकरे के निवास स्थान मातोश्री पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उनकी टीम के एक जूनियर वकील ने यह कानूनी नोटिस सर्व किया। इस दौरान सतीश सालियान और उनके अधिवक्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव या धमकियों से पीछे हटने वाले नहीं हैं।

वकील नीलेश ओझा का तीखा हमला और खुली चुनौती

नोटिस सर्व करने के बाद मातोश्री के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए सतीश सालियान के वरिष्ठ वकील नीलेश ओझा ने एक बहुत बड़ा और कड़ा बयान दिया। अधिवक्ता नीलेश ओझा ने कहा, हमारे जूनियर वकील ने अभी-अभी नोटिस सर्व किया है, जिसमें सार्वजनिक माफी और 500 करोड़ रुपये के DD की मांग की गई है। संविधान के तहत इस देश का हर नागरिक बराबर है।

उन्होंने धमकियों का करारा जवाब देते हुए आगे कहा, हमें यह कहकर डराने की कोशिश की गई थी कि हमारे वकील को वकालत नहीं करने दी जाएगी। इसीलिए हम सीधे उनके दरवाजे पर आकर यह नोटिस देने पहुंचे हैं। अब आपको जितने गुंडे लाने हैं ले आइए और जो करना है कर लीजिए, हम कानून के रास्ते पर पूरी ताकत से अडिग रहेंगे।

disha salian father serves 500 crore defamation notice to aaditya thackeray at matoshree
गणपति विसर्जन के लिये BMC ने जारी किया QR Code, एक स्कैन में मिलेगी पास के आर्टिफिशियल पॉन्ड की लोकेशन

आम आदमी की ताकत दिखाएंगे

सतीश सालियान ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि उन पर और उनके परिवार पर बेवजह राजनीतिक आरोप लगाए गए, जिसका जवाब उन्हें देना ही होगा। उन्होंने कहा कि वे आम आदमी की ताकत दिखाने और अपने हक के लिए लड़ने मातोश्री पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि यदि नोटिस को वहां स्वीकार नहीं किया जाता है, तो वे इसे अदालत के माध्यम से भेजेंगे और अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com