कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
मुंबई

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र की 29 मनपाओं के चुनाव घोषित, 15 जनवरी को मतदान

Maharashtra News: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव घोषित हो गए हैं। 15 जनवरी 2026 को मतदान और 16 जनवरी को नतीजे आएंगे। पूरे राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गई है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: पिछले कुछ साल से महाराष्ट्र की 29 महानगरपलिका के चुनाव पर लगा ग्रहण सोमवार अंततः खत्म हो गया है। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने इन सभी मनपाओं के चुनावों की घोषणा कर दी।

आयुक्त ने बताया कि मुंबई, नागपुर, पुणे-ठाणे सहित 29 मनपाओं में 23 दिसंबर से चुनाबी प्रक्रिया शुरु होगी। इसमें वोटिंग 15 जनवरी 2026 को और 16 जनवरी को नतीजे आएंगे जिसमें जीतने वाला संक्रांत पर तिल-गुड़ की मिठाई बांट सकेगा।

महाबिगुल के बजने के बाद अब अगले एक महीने तक राजनीतिक बयानबाजी का नया दौर चलेगा, वाघमारे ने बताया कि कुल 2,869 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इनमें से 1,442 महिला, 759 ओबीसी, 341 एससी और 77 एसटी पार्षद चुने जाएंगे।

स्थानीय निकायों का संचालन प्रशासकों के माध्यम से कराना लोकतंत्र के लिए उबित नहीं है, खासकर तब जब ये संस्थाएं न्यायालय के फैसलों के कारण लंबे समय तक निर्वाचित प्रतिनिधियों के बिना थीं, हमें भरोसा है कि हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए जनता फिर से हमारे पक्ष में जनादेश देगी और शहर के विकास का अवसर हमे ही देगी, सर्वोच्च न्यायालय का आदेश मिलने के बाद भी कोई न कोई कारण बताकर चुनाव को आगे बढ़ाने की गुहार लगाना उचित नहीं है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में निर्वाचिता प्रतिनिधि होने चाहिए, इसलिए हमारी मांग है कि चुनाव समय पर ही होने चाहिए। - देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री

1,96,605 कर्मियों की तैनाती

प्रचार: वोटिंग से 48 घंटे पहले प्रचार पर रोक लग जाएगी, विज्ञापन प्रकाशन पर भी रोक जालना और इचलकरंजी में पहली बार मनपा के तहत वोट पड़ेगे।

31 जनवरी से पहले जिला परिषद के भी चुनाव

सुप्रीम कोर्ट की ओर से राज्य के सभी लंबित निकाय चुनाव पूरा करने के लिए 31 जनवरी की डेडलाइन दी है। अदालत ने आरक्षण की सीमा भी 50 फीसदी रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। -कुछ जगहों पर यह मर्यादा भंग होने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई थी, शीर्ष कोर्ट ने इस मामले पर अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख निश्चित की है।

आयुक्त ने कहा कि नागपुर मनपा में आरक्षण की मर्यादा बढ़ी है। लेकिन हम अदालत के आदेश के अधीन चुनाव करा रहे हैं। आयोग ने महाराष्ट्र के जिला परिषद चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। लेकिन ऐसे संकेत दिए हैं कि ये चुनाव सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 31 जनवरी 2026 से पहले कराए जाएंगे।

आचार संहिता लागू

आचार संहिता का असर पूरे राज्य में रहेगा। लोक लुभावन नई योजनाओं की घोषणा नहीं होगी। अफसरों के तबादले पर भी चैन रहेगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z