केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'मैं खुद महाराष्ट्र जाकर आया हूं', किसानों को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह का संसद में बड़ा वादा

Maharashtra Farmers Relief: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र में मानसून से क्षतिग्रस्त फसलों के लिए सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा आकलन के आधार पर जल्द ही राशि जारी की जाएगी।

आकाश मसने

Shivraj Singh Chouhan Statement: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में महाराष्ट्र में मानसून की भारी बारिश और बाढ़ के कारण फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर मंगलवार को आश्वासन दिया कि क्षति के आकलन के आधार पर किसानों को राशि दी जाएगी। यह आश्वासन उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिवसेना के सदस्य भुमारे एस. आसाराम के प्रश्न का उत्तर देते हुए दिया।

चौहान ने स्पष्ट किया कि नुकसान के आकलन की प्रक्रिया के बाद किसानों के खाते में पैसा डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि आकलन 'क्रॉप कटिंग एक्सपेरीमेंट' के माध्यम से किया जाएगा, या यदि राज्य ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना अपनाई है तो उसके आधार पर आकलन किया जाएगा।

क्यों बोले कृषि मंत्री शिवराज?

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वह स्वयं महाराष्ट्र का दौरा करके आए हैं और उन्होंने फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि फसलों को जितना भी नुकसान हुआ है, आकलन के आधार पर जो भी राशि होगी, केंद्र सरकार उसे फसल बीमा योजना के अंतर्गत दिलाएगी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी बताया कि एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिकिया कोष) के तहत भी राज्य को राशि दी जाएगी। चौहान ने यह भी पुष्टि की कि महाराष्ट्र सरकार का प्रतिवेदन (रिपोर्ट) केंद्र सरकार को प्राप्त हो गया है। इसी प्रतिवेदन के आधार पर राज्य सरकार को सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य में जो भी नुकसान हुआ है, उसकी प्रारंभिक भरपाई वहां की सरकार कर रही है और राज्य को आवश्यक राशि भी उपलब्ध कराई गई है।

कीटों से नुकसान पर भी कार्रवाई का आश्वासन

एक अन्य सदस्य, कांग्रेस के श्रेयस एम पटेल के पूरक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में नारियल की फसल को कीटों के कारण हुए नुकसान का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस नुकसान का आकलन किया गया है और विशेषज्ञों की एक टीम भी जांच के लिए भेजी गई थी।

मंत्री चौहान ने सदन को आश्वस्त किया कि अगर कीटनाशकों के कारण यह नुकसान हुआ है तो मैं नुकसान की भरपाई कराऊंगा। उन्होंने वर्ष 2024-25 में फसलों के रिकॉर्ड उत्पादन का भी जिक्र किया, लेकिन साथ ही प्रभावित किसानों को पूरी सहायता देने का आश्वासन दोहराया। यह दिखाता है कि केंद्र सरकार आपदा प्रभावित राज्यों के किसानों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत