महाराष्ट्र जनगणना 2027 (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Census 2027: महाराष्ट्र में जनगणना की तैयारी तेज, जनवरी से शुरू होगी दूसरे चरण की प्रक्रिया

Online Self Enumeration: महाराष्ट्र में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य सचिव ने राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • महाराष्ट्र में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की शुरुआत जनवरी महीने में होगी।

  • 10 से 24 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

  • 25 जनवरी से 28 फरवरी तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे।

Maharashtra Census 2027: मुंबई में आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जनवरी महीने में दूसरे चरण की जनगणना होगी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि जनगणना से इकट्ठा की गई जानकारी आगे की प्लानिंग और विभिन्न विकास कार्यों के लिए जरूरी है, इसलिए सभी संबंधित एजेंसियों को कोऑर्डिनेशन से काम करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि 25 जनवरी से घर-घर जाकर गणना की जाएगी। 10 से 24 जनवरी के बीच ऑनलाइन स्वयंगणना का पंजीकरण कराया जा सकेगा। जिला प्रशासन को इस काम को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि जनगणना 2027 का दूसरा चरण सही, पारदर्शी और तय समय में पूरा हो सके।

पलायन की बड़ी चुनौती

अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. के.एच. गोविंदराज ने कहा कि राज्य की लगभग 50 प्रतिशत आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है। जहां पलायन, घनी आबादी और शहरी विस्तार बड़ी चुनौती है। उन्होंने खाली घरों के पुनः दौरे, समय पर नियुक्ति व प्रशिक्षण और मानधन पर जोर दिया, जबकि नोडल अधिकारी रणजित सिंह देओल ने नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के तहत 10 से 24 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन स्व-गणना, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर गणना, 28 फरवरी की मध्यरात्रि को बेघर जन गणना और 1 से 5 मार्च तक पुनरावलोकन होगा।

दिल्ली में होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन

इसी बीच ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की ओर से संसद के अधिवेशन के दौरान 14 और 15 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी धरना आंदोलन आयोजित किया जाएगा।

आठ प्रमुख मांगों का समावेश

25 नवंबर को भेजे जाने वाले ज्ञापन में ओबीसी महासंघ ने प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें रखी हैं। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में ओबीसी समाज के लिए स्वतंत्र कॉलम शामिल करने, केंद्र और राज्य सरकारों की ओबीसी सूचियों के आधार पर जातिवार पंजीकरण एवं वर्गीकरण की वैज्ञानिक पद्धति निर्धारित करने, प्रत्येक ओबीसी जाति की अलग-अलग राज्यवार और राष्ट्रीय स्तर की जनसंख्या निर्धारित करने की व्यवस्था करने, जनगणना में संकलित ओबीसी के जातिवार आंकड़ों की पारदर्शी तरीके से जांच करने सहित विभिन्न मांगों का समावेश है।

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक