नागपुर में शहीद गोवारी स्मृति दिवस पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, बर्डी फ्लाईओवर समेत ये 5 रास्ते आज 6PM बजे तक बंद

Nagpur Traffic Advisory Today: शहीद गोवारी स्मृति दिवस पर नागपुर में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक पांच प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी किए गए हैं।
Nagpur Traffic Diversion November 23
नागपुर ट्रैफिक डायवर्जनसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर में आज 23 नवंबर को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध।

  • बर्डी फ्लाईओवर समेत पांच प्रमुख रास्ते रहेंगे बंद।

  • पश्चिम और पूर्व दिशा के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए।

Nagpur Traffic Diversion November 23: शहीद गोवारी स्मृति दिवस के अवसर पर 23 नवंबर को नागपुर के मध्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदली गई है। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बर्डी फ्लाईओवर समेत पांच प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

स्मृति दिवस पर बदली नागपुर की यातायात व्यवस्था

नागपुर शहर में शहीद गोवारी स्मृति दिवस के अवसर पर सोमवार, 23 नवंबर को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जीरो माइल स्थित गोवारी स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मद्देनजर मध्य नागपुर के पांच प्रमुख मार्गों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

यातायात पुलिस ने सुरक्षा और कार्यक्रम के दौरान सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया है। वाहन चालकों से प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचने और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेने की अपील की गई है।

Nagpur Traffic Diversion November 23
छत्रपति संभाजीनगर में महावितरण प्रोजेक्ट के नाम पर 11.38 करोड़ की ठगी! हैदराबाद की कंपनी के 3 संचालकों पर FIR

ये पांच रास्ते रहेंगे बंद

यातायात पुलिस के अनुसार, सोमवार को निम्नलिखित मार्गों पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा:

  1. शहीद गोवारी फ्लाईओवर (बर्डी पुल)

  2. संविधान चौक से मॉरिस चौक

  3. मानस चौक से मॉरिस चौक

  4. झांसी रानी चौक से मॉरिस चौक

  5. कन्नमवार चौक से जीरो माइल

इन मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा।

Nagpur Traffic Diversion November 23
नासिक सिंहस्थ कुंभ की सुरक्षा को मिली रफ्तार! पुलिस बजट में 150 करोड़ की बढ़ोतरी, अब 500 करोड़ हुआ कुल फंड

वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग

पश्चिम दिशा की ओर जाने वाले वाहन चालक डब्ल्यूएचसी रोड का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, कांग्रेस नगर और धंतोली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए कांग्रेस नगर-धंतोली रोड को वैकल्पिक मार्ग के रूप में सुझाया गया है।

पुलिस उपायुक्त आदित्य मिरखेलकर ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात बदलाव को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

गोवारी समाज के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

23 नवंबर 1994 को गोवारी समाज के आंदोलन के दौरान हुई भगदड़ में जान गंवाने वालों की स्मृति में हर वर्ष जीरो माइल स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी कार्यक्रम के कारण मध्य नागपुर में यातायात का विशेष नियोजन किया गया है।