पुणे ग्रामीण पुलिस का युवाओं के लिए विशेष अभियान, नशे और साइबर अपराधों के प्रति करेगी जागरूक

Pune Police Awareness Campaign: पुणे जिला ग्रामीण पुलिस युवाओं को नशे, साइबर अपराध, बाल शोषण और सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए विशेष जनजागृति अभियान शुरू करने जा रही है।
pune rural police youth awareness campaign drug cyber crime
पुणे ग्रामीण पुलिस (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पुणे ग्रामीण पुलिस युवाओं को नशे, साइबर अपराध और सामाजिक खतरों से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी।

  • पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल्ल की पहल पर शिरूर से अभियान की शुरुआत होगी।

  • स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और शंकाओं का समाधान किया जाएगा।

Pune Rural Police: युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने और उन्हें साइबर अपराध, बाल शोषण तथा सड़क दुर्घटनाओं जैसे गंभीर खतरों से बचाने के लिए पुणे जिला ग्रामीण पुलिस ने व्यापक जनजागृति अभियान की तैयारी की है। केवल कानूनी कार्रवाई और पुलिस के डर तक सीमित न रहते हुए अब विद्यार्थियों से सीधे संवाद के जरिए उन्हें जागरूक किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल्ल की संकल्पना से शुरू होने वाले इस विशेष अभियान में स्कूलों और कॉलेजों को केंद्र में रखा गया है। शिरूर से अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद जिले के विभिन्न तालुकों में चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलेभर में निकलेगी 'से नो टू ड्रग्स' रैली

नशे की लत, ऑनलाइन धोखाधड़ी, अनजान लोगों से संपर्क और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामले गंभीर चुनौती बन रहे हैं। वहीं, यातायात नियमों की अनदेखी के कारण युवा सड़क दुर्घटनाओं का भी शिकार हो रहे हैं। इन सभी विषयों को एक ही अभियान के तहत शामिल कर ग्रामीण पुलिस विद्यार्थियों में जागरूकता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास करेगी।

समस्या और शंकाओं का होगा समाधान

स्कूल-कॉलेजों में अक्सर जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को केवल व्याख्यान सुनने का अवसर मिलता है। ग्रामीण पुलिस ने इस पारंपरिक तरीके से आगे बढ़ते हुए संवाद आधारित अभियान तैयार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल्ल स्वयं विद्यार्थियों और युवाओं से बातचीत करेंगे। उनके सवालों, समस्याओं और शंकाओं को समझते हुए वास्तविक घटनाओं के उदाहरणों से विभिन्न खतरों की जानकारी दी जाएगी। अभियान का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है।

एनडीपीएस के तहत होने वाली कार्रवाई से कराएंगे अवगत

एनडीपीएस कानून के तहत होने वाली कार्रवाई और उसके गंभीर परिणामों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही, दोस्तों में किसी के नशे की गिरफ्त में आने पर उसे समय रहते सचेत करने की अपील की जाएगी, ऑनलाइन दोस्ती, संदिग्ध लिंक और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए जाएंगे, साइबर अपराध होने पर शिकायत कहां और कैसे दर्ज करानी है, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए जागरूकता संबंधी वीडियो और दृश्य-श्रव्य माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा।

pune rural police youth awareness campaign drug cyber crime
कल्याण-टिटवाला में 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, ठाणे पुलिस मुख्यालय के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज; आरोपी फरार

सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर

बच्चों के शोषण, अनजान व्यक्तियों के प्रलोभन और असुरक्षित परिस्थितियों से बचने के उपायों पर भी मार्गदर्शन किया जाएगा। किसी अनुक्ति घटना की स्थिति में चुप रहने के बजाय शिक्षक, अभिभावक या पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसके अलावा हेलमेट के बिना वाहन चलाना, तेज रफ्तार, नाबालिगों का वाहन चलाना, ट्रिपल सीट और वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल जैसे नियमों के उल्लंघन से होने वाले हादसों के प्रति जागरूक किया जाएगा, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन का महत्व भी समझाया जाएगा। अभियान के तहत विद्यार्थियों के साथ संवाद और 'से नो टू ड्रग्स' रैलियों का आयोजन होगा। इसमें शैक्षणिक संस्थानों के साथ युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

pune rural police youth awareness campaign drug cyber crime
नासिक के मनमाड में पुणे-इंदौर हाईवे पर कंटेनर-कार की भीषण टक्कर! 2 महिलाओं समेत 4 की मौत, 4 घायल

शंकाओं का समाधान

पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल्ल ने कहा कि युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक तथा डिजिटल खतरों से बचाने के लिए समय रहते जागरूक करना जरूरी है। हमारा उद्देश्य केवल कानून और कार्रवाई की जानकारी देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शंकाओं का समाधान करना है। उन्हें वास्तविक घटनाओं के माध्यम से खतरों की गंभीरता समझाई जाएगी। शिरूर से शुरू होने वाला यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा, ताकि युवा जागरूक, सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।