लाडकी बहिन योजना (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

लाडकी बहिन योजना: 4500 की जगह खाते में आए सिर्फ 1500 रुपए, जानें बाकी का पैसा आएगा या नहीं ?

Ladki Bahin Yojana News: लाडकी बहिन योजना के तहत नवंबर की किस्त खातों में जमा हो गई है, लेकिन दिसंबर-जनवरी की राशि नहीं मिली। ई-केवाईसी की समयसीमा खत्म होने से कई महिलाएं योजना से बाहर हो सकती हैं।

आकाश मसने

Ladki Bahin Yojana Installment News: महाराष्ट्र की लोकप्रिय 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' से जुड़ी महिलाओं के लिए राहत और निराशा दोनों की खबर सामने आई है। नवंबर महीने की किस्त लाभार्थियों के खातों में जमा कर दी गई है, हालांकि उम्मीद के मुताबिक पूरी राशि नहीं मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में नवंबर महीने की किस्त जमा कर दी गई है। बुधवार, 31 दिसंबर की शाम को राज्यभर की लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1500 रुपये ट्रांसफर किए गए। इससे पहले नवंबर और दिसंबर दोनों महीनों की किस्तें लंबित थीं।

4500 की जगह 1500 रुपए ही आए खाते में

राज्य सरकार की ओर से पहले संकेत दिए गए थे कि नवंबर और दिसंबर की कुल 3000 रुपये की राशि एक साथ दी जाएगी। साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा था कि जनवरी 2026 की किस्त भी जोड़कर कुल 4500 रुपये खाते में आएंगे। लेकिन वास्तविकता में महिलाओं को केवल नवंबर महीने की 1500 रुपये की राशि ही मिली है।

राहत के साथ निराशा भी

साल के अंतिम दिनों में खाते में पैसे आने से महिलाओं में संतोष जरूर है, लेकिन पूरी राशि न मिलने से निराशा भी साफ झलक रही है। दिसंबर का महीना समाप्त होने के बावजूद उसकी किस्त न मिलना कई लाभार्थियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के बाद बाकी की किस्तें जमा होगी, लेकिन सरकार ने इस पर अब तक अपना रुख साफ नहीं किया है।

ई-केवाईसी की समयसीमा समाप्त, आगे क्या?

लाडकी बहिन योजना के तहत ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। जिन महिलाओं ने समय रहते आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की, उन्हें योजना से अपात्र घोषित किया जा सकता है। नियमों के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से ऐसी महिलाओं के खाते में आने वाली 1500 रुपये की मासिक सहायता स्थायी रूप से बंद हो सकती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार ई-केवाईसी की समयसीमा को आगे बढ़ाएगी या नहीं।

खाते में पैसा न दिखे तो क्या करें?

अगर किसी लाभार्थी को पैसे जमा होने का SMS नहीं मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक पासबुक अपडेट कराएं, मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई ऐप से बैलेंस चेक करें, एटीएम में मिनी स्टेटमेंट देखें या बैंक के टोल-फ्री नंबर से बैलेंस की जानकारी प्राप्त करें।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें