कमला नेहरू पार्क ओल्ड वुमन्स शू का रेस्टोरेशन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Kamala Nehru Park: मुंबई की ऐतिहासिक ‘जूता हाउस’ संरचना का होगा पुनरुद्धार, 45 दिनों में पूरा होगा काम

Kamala Nehru Park Old Womans Shoe: मुंबई के कमला नेहरू पार्क स्थित ‘ओल्ड वुमन्स शू’ संरचना की मरम्मत की तैयारी शुरू हो गई है। BMC 7.29 लाख रुपये की लागत से इस ढांचे को फिर से संवारने जा रही है।

अपूर्वा नायक

Kamala Nehru Park Old Womans Shoe Restoration: अधिकांश मुंबईकरों और पर्यटकों के लिए कमला नेहरू पार्क में स्थित 'ओल्ड वुमन्स शू' अपनी ऊंची जूते जैसी संरचना, छत और फीते के साथ कई प्यारी यादों से जुड़ा हुआ है।

अब बीएमसी ने हैगिंग गार्डन्स में स्थित इस सात दशक पुराने प्रतिष्ठित ढांचे की मरम्मत कर इसे पुनस्थापित करने की योजना बनाई है। करीब 7.29 लाख रुपये की लागत से पूरे ढांचे, जिसमें मुख्य जूता-आकार का घर, चिमनी ब्लॉक की छत, दरवाजे और खिड़कियों शामिल हैं, की मरम्मत की जाएगी, ताकि इसे जंग और क्षरण से सुरक्षित बनाया जा सके।

हैंगिंग गार्डन्स के सामने स्थित यह 'ओल्ड वुमन्स शू' संरचना लोकप्रिय अंग्रेजी नर्सरी राइम 'देयर वास एन ओल्ड वुमन हु लिवड इन ए शू' से प्रेरित है। इस संरचना का डिजाइन पूर्व बीएमसी पर्यावरण अधिकारी और नीरी के पूर्व इंजीनियर सोली आर्सीवाला ने तैयार किया था।

प्राइमर और एंटी-कोर्सेसिव पेंट का होगा उपयोग

यह संरचना वर्ष 1952 में आम जनता के लिए खोली गई थी। इस प्रतिष्ठित स्थल के रखरखाव के लिए बीएमसी ने शुक्रवार को एक निविदा जारी की है, जिसमें बहु विषयक इंजीनियरिंग संगठनों को 'ओल्ड वुमन्स शू' संरचना की मरम्मत के लिए आमंत्रित किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक कार्य में मोजेक सीमेंट मार्बल, ग्रेनाइट, शाहाबाद या भारतीय पैटर्न के पत्थरों तथा ग्लेज्ड टाइल्स की फ्लोरिंग को हटाना शामिल होगा।

इसके अलावा, ठेकेदार को निर्मित हिस्सों में स्टील कार्य को हटाने, सुदृढीकरण बार (रीइन्फोर्समेंट) तक ढीले कंक्रीट को निकालने और सतहों से तेल, धूल तथा अन्य अशुद्धियों को हटाने का कार्य सौंपा जाएगा। इसके बाद परियोजना में जंग रोकने के लिए प्राइमर और एंटी-कोरोंसिव पेंट का उपयोग, ग्रिल्स और संशोधित सीमेंट मोर्टार का कार्य शामिल होगा।

परियोजना के लिए बीएमसी कोटा स्टोन भी खरीदेगी

  • इसके अलावा, इस परियोजना में सजावटी प्रवेश द्वार और प्राकृतिक पत्थरों की पॉलिशिंग जैसे कार्य भी किए जाएंगे, परियोजना के निष्पादन के लिए बीएमसी कोटा स्टोन की भी खरीदेगी।
  • यह कार्य नगर निगम के हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया जाएगा, जो हैगिंग गार्डन्स परिसर के रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य 45 दिनों की अवधि में पूरा किया जाएगा।
  • इससे पहले, वर्ष 2018 में कमला नेहरू पार्क के व्यापक चरणबद्ध पुनर्विकास के दौरान "ओल्ड वुमन्स शू संरचना को नए रंग और अवधारणा के साथ पुनर्निर्मित किया गया था, जो तीन वर्षों में पूरा हुआ था।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की