ज्योति वाघमारे 
मुंबई

ज्योति वाघमारे का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- हाइड्रोजन बम नहीं, ख्याली पुलाव है ये

Hindu Muslim Politics: ज्योति वाघमारे ने राहुल गांधी के 'हाइड्रोजन बम' बयान को बताया 'फुस्की पटाखा', शाहरुख खान के अवॉर्ड पर कांग्रेस की राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: शिवसेना प्रवक्ता ज्योति वाघमारे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'हाइड्रोजन बम' वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का 'हाइड्रोजन बम' एक बेकार पटाखा है।

शिवसेना प्रवक्ता ज्योति वाघमारे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "दीवाली का पर्व नजदीक आ रहा है और उस दौरान हम कई तरह के पटाखे फोड़ते हैं। जो पटाखा नहीं फूटता है, उसे 'फुस्की बम' कहा जाता है। राहुल गांधी का 'हाइड्रोजन बम' भी 'फुस्की बम' है। जब उनकी पार्टी कर्नाटक समेत कई राज्यों में जीती तो ईवीएम अच्छा था, लेकिन जब हमारी पार्टी को जीत मिलती है तो उन्हें सपना आता है कि घपला हुआ है। राहुल गांधी सिर्फ ख्याली पुलाव पकाते हैं और वह जेन-जी को भड़काने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस को मिल रही हार के कारण उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।"

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश से किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस पर वाघमारे ने कहा, "महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है, जिससे किसानों और ग्रामीणों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हमारे नेता जमीन पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, जबकि उद्धव ठाकरे जैसे नेता केवल फेसबुक लाइव पर नजर आते हैं। पूरे देश और महाराष्ट्र ने देखा कि कल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार खेतों में जाकर लोगों की मदद कर रहे थे।"

उद्धव ठाकरे के बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "उद्धव ठाकरे ये फोटो शूट करने के लिए गए हैं, उन्हें सिर्फ फेसबुक लाइव करना ही ठीक लगता है।"

कांग्रेस नेता भाई जगताप के शाहरुख खान के नेशनल अवॉर्ड मिलने पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बयान है और कांग्रेस की नीति हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करना है। कांग्रेस वाले पहले से ही हिंदू-मुस्लिम को लड़ाते हुए सरकार में आए थे। इसी वजह से वह नेशनल अवार्ड में भी धर्म और जाति को लाने का काम कर रहे हैं।" -एजेंसी इनपुट के साथ

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट