जज गौतम पटेल (सोर्स - सोशल मीडिया)  
मुंबई

पूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट

Mumbai Justice Gautam Patel: पूर्व जज गौतम पटेल को मिली धमकियों की जांच रिपोर्ट केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में पेश की। अदालत ने जांच के विवरण को पूरी तरह गोपनीय रखने का आदेश दिया।

रूपम सिंह

Bombay High Court Justice Gautam Patel: केंद्र सरकार और मुंबई पुलिस ने पूर्व न्यायाधीश गौतम पटेल को 2024 के दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार फैसले को लेकर जान से मारने की कथित धमकियों की जांच से जुड़ी अपनी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को मुंबई उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की और अदालत ने इन्हें गोपनीय रखने का आदेश दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अनखड़ की खंडपीठ ने कहा कि जांच के विवरण को सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा।

अदालत ने कहा कि हम सभी ने देखा कि 26 नवंबर 2008 के आतंकवादी हमलों के दौरान क्या हुआ था। पूरी घटना का प्रसारण टेलीविजन पर किया गया था जिससे जांच और अन्य कार्रवाई में बाधा आई थी।

मुंबई पुलिस आयुक्त द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यायमूर्ति पटेल और उनके परिवार को मिली धमकियों के संबंध में यहां 2 गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किए गए हैं। महाधिवक्ता मिलिंद साठे ने अदालत को बताया कि जांच जारी है और अगली सुनवाई की तारीख पर अदालत में एक और वस्तुस्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में न्यायमूर्ति पटेल और उनके परिवार को लंदन में प्रदान की गई।

पिछले 10 माह से आ रहे पत्र

न्यायमूर्ति पटेल और उनके परिवार के सदस्यों को पिछले 10 महीनों से धमकी भरे पत्र मिल रहे हैं। पत्र के साथ एक डिजिटल स्टोरेज उपकरण भी भेजा गया था जिसे लंदन पुलिस को सौंप दिया गया है। धमकी भरे पत्र भेजने वालों ने मांग की है कि पूर्व  न्यायाधीश यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार फैसले पर मांफी मांगें और कहें कि उन्होंने यह फैसला 'दबाव और मजबूरी' में सुनाया था।

न्यायमूर्ति पटेल की पत्नी को भी इसी तरह की धमकियां मिली थीं। 3 अधिवक्ता संघों ने पिछले महीने इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप का अनुरोध करते हुए एक जनहित याचिका दायर की थी। याचिका दायर किये जाने के बाद पुलिस ने पिछले महीने हाई कोर्ट को सूचित किया कि मुंबई शहर में न्यायमूर्ति पटेल और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद