INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

INDIA Bloc Save Democracy: इंडिया ब्लॉक 2 से 8 अक्टूबर तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों और SIR के मुद्दे पर 'सेवा डेमोक्रेसी' प्रदर्शन करेगा। 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसद EC तक मार्च करेंगे।
india bloc protest save democracy
इंडिया गठबंधनसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Save Democracy Protest: इंडिया अलायंस आज से यानी 2 अक्टूबर से बड़े 'सेवा डेमोक्रेसी' आंदोलन की शुरुआत करने जा रहा है। इंडिया अलायंस के सभी विपक्षी नेताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कथित ‘वोट चोरी’ और चुनाव में धांधली के खिलाफ एकजुट होकर 'सेवा डेमोक्रेसी' आंदोलन के जरिए लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।

इंडिया ब्लॉक के सदस्य 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। विपक्षी नेता अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे और उन्हें संस्थाओं के कथित तरीके से अधिग्रहण किए जाने के संबंध में जानकारी देंगे।

दिल्ली में मेट्रो सेवाएं बंद की घोषणा

इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज मेट्रो की सेवाओं को बंद कर दिया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, अगले आदेश तक इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी।

इनमें जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली स्टेशन शामिल रहेंगे।वहीं राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

india bloc protest save democracy
काशी विद्यापीठ का वो सफर, जिसने दिया उन्हें शास्त्री का नाम, प्रधानमंत्री होते हुए भी साइकिल से जाते थे बाजार

अक्टूबर-नवंबर में 5 बड़ी रैलियां निकालेगा गठबंधन

कांग्रेस पार्टी ने अक्टूबर-नवंबर में इंडिया ब्लॉक की ओर से पांच बड़ी रैलियां आयोजित करने की घोषणा की है। इनके स्थान और तारीखों को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही 1 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि अब जनता राहुल गांधी और ममता बनर्जी द्वारा उठाए गए ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को स्वीकार कर रहे हैं।

जंतर-मंतर में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर CEC के खिलाफ 2 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गांधी जयंती पर जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है और गुरुवार को नई दिल्ली और उसके आस-पास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

india bloc protest save democracy
जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्ते सील, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; AISA-SFI और AAP का आज दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन

4 हजार लोगों के प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संभावना जताई कि विरोध प्रदर्शन के लिए लगभग 3,000 से 4,000 लोग आ सकते हैं और इसके मद्देनजर पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वोटर लिस्ट में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर सीईसी कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा), राज्यसभा सदस्य मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने इस प्रदर्शन को आहूत किया है।

सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के सदस्यों, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य लोगों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com