आरोपी मिहिर शाह व दुर्घटनाग्रस्त बीएमडब्ल्यू कार। (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

BMW हिट एंड रन केस में फोरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, आरोपी मिहिर शाह ने नहीं पी थी शराब

मुंबई के वर्ली के बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के नेता राजेश शाह के बेटे और मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने वारदात के समय शराब नहीं पी थी। मिहिर शाह के रक्त और मूत्र के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे।

आकाश मसने

मुंबई: मुंबई के वर्ली के बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के नेता राजेश शाह के बेटे और मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने वारदात के समय शराब नहीं पी थी। मिहिर शाह के रक्त और पेशाब के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट शुक्रवार को वर्ली पुलिस को मिली, और यह नकारात्मक आई है। वर्ली पुलिस ने घटना के करीब 58 घंटे बाद आरोपी मिहिर शाह को विरार फाटा से गिरफ्तार किया था।

पुलिस के कहा कि घटना के करीब 58 घंटे बाद आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान काफी समय बीत जाने के कारण पकड़े जाने से पहले शराब उसके शरीर से निकल चुकी थी। हालांकि गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारियों के निर्देशानुसार मिहिर ने मेडिकल जांच कराई थी। अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने उसके खून और पेशाब के नमूने जांच के लिए फोरेंसिक लैब (एफएसएल) भेजे गए थे। पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है, जो नेगेटिव आई है।

पुलिस को झटका

इस मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट पुलिस के लिए तगड़ा झटका है। रिपोर्ट में आरोपी मिहिर के शरीर में शराब का न पाया जाने के कारण अब पुलिस को परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह मामला अदालत में पेश करना होगा। फॉरेंसिक जांच के अनुसार आराेपी मिहिर शाह की शराब की रिपोर्ट पॉजीटिव आती तो पुलिस के लिए यह मामला आसान हो जाता है। लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने के कारण पुलिस को अब यह मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर लड़ना होगा।

क्या है मामला

बता दें कि 7 जुलाई की सुबह मुंबई के वर्ली इलाके में अटरिया मॉल के सामने हुई सड़क दुर्घटना हुई थी।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी थी। जिससे कावेरी नखवा (45) नामक महिला की मौत हो गई और उसके पति प्रदीप घायल हो गए थे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें