अजित पवार के निधन पर बोले देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक, अजित दादा के निधन से टूटे देवेंद्र फडणवीस, बोले- सच्चा दोस्त खो दिया

CM Devendra Fadnavis: अजित पवार के निधन पर CM देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख, कहा- 'मैंने अपना एक अच्छा दोस्त खो दिया'। फडणवीस और शिंदे बारामती के लिए रवाना। पढ़ें ताजा अपडेट्स।

प्रिया जैस

Devendra Fadnavis on Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की बारामती में बुधवार को विमान दुर्घटना में मौत हो गई। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने पुष्टि की कि विमान में सवार अजित पवार समेत सभी छह यात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन हादसे में मौत हो गई है। राज्य में दुख का माहौल है। उनके जैसा नेता खोना एक बहुत बड़ा नुकसान है। निजी ज़िंदगी में वह एक अच्छे दोस्त थे। हमने साथ मिलकर कई चुनौतियों का सामना किया।"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमने राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किया है।"

शिंदे के साथ बारामती पहुंचेंगे देवेंद्र फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "ऐसे समय में जब वह महाराष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे थे, उनकी असमय मौत एक बड़ा नुकसान है। हम उनके परिवार के साथ हैं। मैं एकनाथ शिंदे के साथ आज बारामती जाऊंगा। मैंने पीएम और एचएम को इस घटना के बारे में बताया है, और उन्होंने इस पर दुख जताया है।"

66 वर्षीय अजित पवार महाराष्ट्र के अनुभवी राजनेता और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के भतीजे थे। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री) और एकनाथ शिंदे (उपमुख्यमंत्री) के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें