‘पेशाब से बांध भरें?’ से लेकर ‘पानी बंद कर देंगे’ तक; पढ़िए अजित दादा के 5 सबसे बेबाक और विवादित बयान

Ajit Pawar Controversial Statements: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन। DGCA ने की पुष्टि। जानें अजित दादा के वो विवादित बयान, जिन्होंने राजनीति में मचाया था तहलका।
Deputy CM Ajit Pawar
अजित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजीत पवार की बुधवार को एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने पुष्टि की कि अजीत पवार समेत प्लेन में सवार सभी छह यात्रियों की इस हादसे में मौत हो गई। अजीत पवार की मौत से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

NCP के जाने-माने नेता अजित पवार अपने बेबाक स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे, यही वजह है कि उनके कई बयान अक्सर विवादों में घिर जाते थे। आज हम आपको उनके कुछ ऐसे बयानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अक्सर विवाद खड़ा किया।

अजित के विवादित बयान

  • 8 जनवरी 2024 को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजित पवार ने शरद पवार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, महाराष्ट्र सरकार में 75 साल की उमर में लोग रिटायर होते हैं। लेकिन ये व्यक्ति (शरद पवार) 80 साल की उम्र में भी रिटायर नहीं होता। ये क्या हो रहा है।
  • अजित पवार का एक बयान ऐसा भी था, जिसके बाद उन्हें जनता से माफी मांगनी पड़ी थी। 2013 में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था- अगर बांध में पानी नहीं है तो क्या पेशाब करके भरें? हालांकि, बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांगी।
  • अजित पवार ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता को धमकी भी दी थी, जो बाद में विवादों के घेरे में आ गया था। 17 अप्रैल 2014 में उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था- अगर सुप्रिया सुले को वोट नहीं दिया तो गांव वालों का पानी बंद कर देंगे।
  • 15 अगस्त 2024 मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अजित पवार ने कहा था बहन के खिलाफ पत्नी को लड़ाकर गलती कर दी, ऐसा नहीं करना चाहिए था।
  • वर्धा ज़िले में कार्यक्रम के लिए निकलते समय एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘दादा आई लव यू’। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जवाब दिया, ‘आई लव यू टू’। इसके बाद खूब ठहाके लगे। यह सब सहकारिता नेता कोठारी के घर के सामने हुआ। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एनसीपी के अध्यक्ष थे अजित पवार

66 वर्षीय अजित पवार महाराष्ट्र के अनुभवी राजनेता और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के भतीजे थे। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री) और एकनाथ शिंदे (उपमुख्यमंत्री) के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com