मुंबई से गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेनें 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, मध्य रेलवे चलाएगी 1484 समर स्पेशल ट्रेनें

Central Railway: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने मुंबई और पुणे से उत्तर भारत सहित कई गंतव्यों के लिए 1484 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

नवभारत डेस्क

Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में अपने गांव या अन्य स्थानों की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए मध्य रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। समर वेकेशन के दौरान विशेष रूप से मुंबई और पुणे से उत्तर भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेलवे ने 1484 समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

735 अनारक्षित विशेष ट्रेनें

गर्मी की छुट्टियों में प्रवासी यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए मध्य रेलवे ने अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभिन्न गंतव्यों के लिए घोषित 1484 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों में 749 आरक्षित और 735 अनारक्षित ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों में पहले से ऑन-डिमांड चल रही सेवाएं और कुछ अतिरिक्त विशेष ट्रेनें भी शामिल की गई हैं।

महाराष्ट्र के बाहर जाने वाली विशेष ट्रेन सेवाएं

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला के अनुसार, महाराष्ट्र के बाहर जाने वाली विशेष ट्रेन सेवाओं में मुंबई-बलिया, मुंबई-गोरखपुर, दौंड-कलबुर्गी और सोलापुर-कलबुर्गी/अनकापल्ले के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र के भीतर चलने वाली विशेष ट्रेनों में मुंबई/दौंड-सोलापुर, पुणे-कोल्हापुर, नासिक रोड-बडनेरा और हडपसर-हरंगुल मार्ग पर ट्रेनें चलाई जाएंगी।

कई अतिरिक्त व्यवस्थाएं लागू

इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सुविधा होगी। यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने अपने पूरे नेटवर्क में यात्री सुविधाओं को बढ़ाया है और कई अतिरिक्त व्यवस्थाएं लागू की हैं। इन विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

यूपी-बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें फुल

उल्लेखनीय है कि मुंबई और पुणे से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली सभी नियमित ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं। अप्रैल और मई महीने के लिए अधिकांश ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती मांग को देखते हुए मध्य रेलवे के साथ-साथ पश्चिमी रेलवे द्वारा भी जल्द समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा किए जाने की संभावना है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी