प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Hit And Run: बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने ली बच्ची की जान

Mumbai Accident: मुंबई के बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान में हिट एंड रन हादसे में डेढ़ साल की मानसी यादव की मौत। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की, परिवार में मातम।

आकाश मसने

Mumbai Hit And Run News: मुंबई के बोरीवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह घटना हिट एंड रन का मामला बताई जा रही है। मृतका का नाम मानसी यादव है, जो अपने माता-पिता और चचेरे भाई के साथ उद्यान घूमने आई थी।

यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार बांध से बाघों के पिंजरे की ओर जाने वाली सड़क के पास चट्टान पर बैठा था और मानसी पास ही खेल रही थी। तभी अचानक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत उसे कांदिवली पश्चिम के शताब्दी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद बाइक सवार फरार

मुंबई पुलिस के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार बिना रुके मौके से फरार हो गया और घायल बच्ची को मदद भी नहीं दी। कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक सवार तेज गति के कारण नियंत्रण खो बैठा होगा, जिससे यह दुर्घटना हुई।

स्थानीय लोगों में शाेक

इस हादसे के बाद राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों में शोक और गुस्सा है। लोगों ने उद्यान परिसर में वाहनों की गति सीमा को और सख्ती से लागू करने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां अक्सर बाइक सवार तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे परिवारों और बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।

मानसी के परिवार पर इस घटना से गहरा दुख छाया हुआ है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने बताया कि मानसी परिवार की सबसे छोटी और लाडली सदस्य थी। पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी