नागपुर-मुंबई के बीच वीकेंड पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, आज से रिजर्वेशन शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Weekends Special Train: त्योहार के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वीकेंड स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके लिए रिजर्वेशन आज से शुरू हो चुके है।
Weekends Special Train: त्योहार के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वीकेंड स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके लिए रिजर्वेशन आज से शुरू हो चुके है।
वीकेंड स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur-Mumbai Special Train: दिवाली के बाद वीकेंड में नागपुर और मुंबई के बीच चलने वाली नियमित ट्रेनों में बढ़ी हुई भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा हेतु एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 01005 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-नागपुर एवं 01006 नागपुर-सीएसटीएम सुपरफास्ट एसी स्पेशल होगी। ट्रेन में 20 वातानुकूलित थर्ड एसी कोच और 2 एसएलआर कोच रहेंगे।

दोनों ओर से शनिवार को होगी रवाना

ट्रेन 01005 सीएसटीएम-नागपुर स्पेशल: 25 अक्टूबर को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 00.20 बजे प्रस्थान करेगी और इसी दिन दोपहर 15.30 बजे नागपुर आएगी। वहीं ट्रेन 01006 नागपुर-सीएसटीएम स्पेशल शनिवार को शाम 18.30 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.28 बजे मुंबई पहुंचेगी।

रूट एवं ठहराव

ये ट्रेनें मुंबई और नागपुर के साथ 17 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें सीएसएमटी, दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, भुसावल, जलगांव, अकोला, बडनेरा, वर्धा और नागपुर प्रमुख हैं। दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन पूर्णत: आरक्षित होगी और 22 एलएचबी एसी कोचों से सुसज्जित रहेगी।

रिजर्वेशन की शुरुआत

इन ट्रेनों के लिए आरक्षण 24 अक्टूबर से सभी पीआरएस केंद्रों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि दिवाली और छठ पर्व के अवसर पर मुंबई से नागपुर तथा नागपुर से मुंबई की ओर भारी यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह विशेष सुविधा प्रदान की गई है, ताकि यात्रियों को सुगम यात्रा का विकल्प मिल सके।

ट्रेन से कटकर मौत

मानकापुर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई। दोपहर करीब 3.40 बजे मानकापुर के ताजनगर में रेलवे ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर अवस्था में वह दिखाई दिया। मेयो अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।