अमित सैनी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BMC के अतिरिक्त आयुक्त अमित सैनी का तबादला, अविनाश ढाकणे ने संभाला पद

BMC के अतिरिक्त आयुक्त अमित सैनी का तबादला कर अविनाश ढाकणे को नई जिम्मेदारी दी गई है। ऑनलाइन परीक्षा, अभियंताओं के तबादलों और शिकायतों के बाद यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अमित सैनी का तबादला राज्य सरकार ने जारी कर दिया। महज पौने दो साल का कार्यकाल मिलने के बाद यह तबादला हुए जाने से अनेक तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं की ऑनलाइन परीक्षा से पहले किए गए तबादले, अक्टूबर में जारी किए गए 122 कनिष्ठ अभियंताओं के तबादला आदेश, इन तबादलों पर महापालिका आयुक्तों द्वारा लगाई गई रोक, तथा इन सब मामलों की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद ही तबादला किया गया है, ऐसी चर्चाएं जोरों पर हैं।

बांद्रा पुनर्विकास परियोजना में निवेश करने पर भारी आर्थिक लाभ होने का लालच देकर ठगी करने का आरोप लगने पर बीएमसी के सहायक आयुक्त महेश पाटिल को हाल ही में एक महीने की अनिवार्य छुट्टी पर भेजा गया था।

अविनाश ढाकणे बीएमसी के नए अतिरिक्त आयुक्त

बीएमसी चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अविनाश ढाकने का बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त के पद पर तबादला कर दिया गया है। उन्हें तुरंत डॉ। अमित सैनी से चार्ज लेने का आदेश दिया गया है। सैनी को वेटिंग लिस्ट पर रखा गया है, उन पर इस बीच कई आरोप लगे थे। इसी तरह अतुल पाटणे की नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) के प्रधान सचिव पद की गई है। सूचना व तकनीकी विभाग के निदेशक कान्हूराज बगाटे को नियोजन विभाग (मंत्रालय) के सह सचिव पद पर भेजा गया है।

मुख्यालय में चर्चा हुई तेज

ए-श्रेणी के उप प्रमुख अभियंता (इमारत प्रस्ताव), प्रमुख अभियंता (दक्षता) और स्लम पुनर्विकास प्राधिकरण में सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से होती है। परंतु परीक्षा से पहले ही नियमों को दरकिनार करके बिना परीक्षा के तबादले किए गए।

तबादलों के इस रैकेट की जांच करने की मांग करते हुए कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं ने सीएम फडणवीस को पत्र दिया था, कहा गया था कि 7 मई को होने वाली सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं की ऑनलाइन परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही