अवैध पटाखे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: BMC का सख्त कदम, 943 किलो अवैध पटाखे जब्त कर नष्ट किए

Mumbai News: BMC ने दिवाली से पहले अवैध पटाखों पर कार्रवाई की गई थी। जिसमें 943 किलो से ज्यादा पटाखे जब्त कर नष्ट किए गए है। बीएमसी ने नागरिकों से कम प्रदूषण वाले पटाखों का उपयोग करने की अपील की है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: 4 दिवसीय अभियान में बीएमसी के लाइसेंस विभाग ने अवैध सड़क किनारे स्टॉल से 943 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए, अंधेरी पश्चिम, डोंगरी, चेंबूर और कुर्ला जैसे इलाके में बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किया गया।

दिवाली त्योहार के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बीएमसी अपने प्रयासों को तेज कर रही है, बीएमसी अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए कम प्रदूषण वाले पटाखों का चयन करें।

पटाखों से पर्यावरण को भारी नुकसान होता है और यह विशेष रूप से सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है। पटाखों के कारण आग लगने की घटनाओं का भी खतरा बढ़ जाता है, जिससे जन धन की हानि हो सकती है।

नियमों के बावजूद, मुंबई के विभिन्न इलाकों में सड़कों और फुटपाथों पर अवैध पटाखों की दुकानें संचालित होती पाई गई, लाइसेंस विभाग की वार्ड-स्तरीय टीमें ऐसे विक्रेताओं की जांच कर रही हैं जो बिना वैध लाइसेंस के बिक्री कर रहे हैं या अत्यधिक मात्रा में पटाखे जमा कर रहे हैं।

अब तक इन टीमों ने मुंबई के 24 प्रशासनिक वार्डों से कुल 943 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया, "जब्त किए गए सामान को या तो मानखुर्द गोदाम में सुरक्षित निपटान के लिए भेजा जाता है या फिर पानी से भरे ड्मों में डुबोकर नष्ट किया जाता है।

प्रमुख क्षेत्रों में जब्ती की मात्रा (किलोग्राम में)

पश्चिम विभाग अंधेरी पश्चिमः 338 किली एम पश्चिम विभाग वेबूर: 66 किलो - एल विभाग कुरला 65 किलो बी विभाग डोंगरी: 63 किली

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें