भांडुप वॉटर प्लांट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबईकरों को मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित पानी, भांडुप जल परियोजना का आयुक्त ने किया निरीक्षण

Maharashtra: मुंबई की जलापूर्ति व्यवस्था को भविष्य के लिए मजबूत बनाने के उद्देश्य से भांडुप में निर्माणाधीन 2000 MLD वॉटर प्लांट के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने दिए हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगर की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने की दिशा में बीएमसी भांडुप में निर्माणाधीन 2,000 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता वाले अत्याधुनिक जलशुद्धीकरण संयंत्र के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश मनपा आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगरानी ने दिए हैं।

उन्होंने शुक्रवार को परियोजना स्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बताया जा रहा है कि यह जलशुद्धीकरण परियोजना पूर्ण होने के बाद मुंबईकरों को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।

बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिक विकास और तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण मुंबई में पानी की मांग करीब 4500 एमएलडी तक बढ़ गई है लेकिन बीएमसी केवल 3950 एमएलडी तक ही पानी की आपूर्ति करती है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वर्तमान जलशुद्धीकरण संयंत्र हो गयाँ पुराना

  • मनपा अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना को अप्रैल 2029 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भांडुप में वर्तमान में स्थित 1,910 एमएलडी क्षमता वाला जलशुद्धीकरण संयंत्र लगभग 46 वर्ष पुराना है। जो अब संरचनात्मक रूप से कमजोर हो चुका है। इसी कारण इसके स्थान पर नया और आधुनिक 2,000 एमएलडी क्षमता का संयंत्र विकसित किया जा रहा है।
  • इस नए संयंत्र के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी का आधुनिक तकनीक से शुद्धीकरण किया जाएगा, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था अधिक विश्वसनीय बनेगी। फिलहाल परियोजना स्थल पर मिट्टी परीक्षण, खुदाई, वैरिकेडिंग, विद्युत खंभों का स्थानांतरण, वृक्षारोपण सहित कई कार्य तेजी से चल रहे हैं। साथ ही स्थापत्य, यांत्रिक, विद्युत और उपकरण संबंधी कार्य समानांतर रूप से शुरू कर दिए गए हैं। मानसून से पहले अधिकतम कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z