आनंद दुबे और राहुल गांधी (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

चंद पैसों के लिए मर्यादा न भूलें कॉमेडियन... इंदौर घटना पर ठाकरे गुट नेता आनंद दुबे का बड़ा बयान

Comedian Dispute Indore: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कॉमेडियन की टिप्पणी पर ठाकरे गुट नेता आनंद दुबे ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता और पैसों के लिए कॉमेडियन मर्यादा न भूलें।

गोरक्ष पोफली

Anand Dubey Criticizes Comedian Remarks At Rahul Gandhi: शिवसेना ठाकरे गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एक कॉमेडियन द्वारा की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे कॉमेडियन चंद पैसों के लिए किसी भी हद को पार कर सकते हैं।

इंदौर कार्यक्रम में आपत्तिजनक हरकत पर नाराजगी

मुंबई में मीडिया से बातचीत में शिवसेना ठाकरे गुट नेता ने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों की गूंज के जरिए छात्रों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किया।

कार्यक्रमों में शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। यह एक अच्छी बात है, लेकिन इंदौर में एक कॉमेडियन ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए जिस तरह की आपत्तिजनक हरकत की, वह उचित नहीं है।

राजनीतिक मंचों का दुरुपयोग न हो

आनंद दुबे ने कहा कि राहुल गांधी यह कह रहे हैं कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि वह व्यक्ति मंच पर कब आया। ऐसे में उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई मंच का दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ कॉमेडियन सस्ती लोकप्रियता और पैसों के लिए किसी भी स्तर तक चले जाते हैं। ऐसे लोगों को राजनीतिक कार्यक्रमों के मंच से दूर रखा जाना चाहिए। मंच से किसी के परिवार के बारे में आपत्तिजनक बात करना उचित नहीं है। आने वाले समय में सभी राजनीतिक दलों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए। यह भाजपा और कांग्रेस विपक्ष और सरकार की बात नहीं है। मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए।

आईआईटी बॉम्बे छात्र मौत मामले पर दुख व्यक्त

दूसरी ओर आईआईटी बॉम्बे में एक छात्र की मौत को लेकर आनंद दुबे ने दुख जताया। आनंद दुबे ने कहा कि सबसे पहले हम अपनी ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। छोटी-छोटी बातों पर आत्महत्या करना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। अभिभावकों को भी इस बारे में लगातार बच्चों से बातचीत करते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आईआईटी प्रशासन को भी छात्रों से संवाद करना चाहिए। यदि कोई छात्र गलती करता है, तो उस पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए।

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला