-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Iit Bombay Placement 2025 Average Salary Rise Ai Impact
IIT Bombay Placement 2025: आईआईटी बॉम्बे प्लेसमेंट में गिरावट, लेकिन छात्रों के पैकेज में 10% से ज्यादा उछाल
- Written By: अपूर्वा नायक
IIT Bombay Placement 2025 में नौकरी पाने वाले छात्रों की संख्या घटी है, लेकिन औसत और मीडियन सैलरी में 10% से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंप्यूटर साइंस छात्रों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।

IIT बॉम्बे प्लेसमेंट रिपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
IIT Bombay Placement 2025 Average Salary Rise: एआई और आर्थिक अनिश्चितताओं का असर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के प्लेसमेंट पर भी पड़ा है।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 की फाइनल रिपोर्ट के अनुसार इस साल कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लेने वाले लगभग 70 फीसदी छात्रों को ही नौकरी के प्रस्ताव मिले, जो पिछले वर्ष के 75% की तुलना में भी कम है।
हालांकि, राहत की बात ये है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल औसत और मध्यम वेतन में 10 प्रतिशत से अधिक का उछाल दर्ज किया गया है यानी प्लेसमेंट तो घटा, लेकिन वेतन बढ़ गया। छात्रों का औसत सालाना वेतन बढ़कर 26.45 लाख हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मानसून के साथ डेंगू-मलेरिया का डबल अटैक; BMC ने जारी किए डराने वाले आंकड़े, डेंगू के बढ़े 204 मरीज
मोशी हादसे के बाद जागी BMC: मुंबई के डंपिंग ग्राउंड्स की सुरक्षा होगी सख्त; बनेगा अलग SOP, ऑडिट के निर्देश
वित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
मुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
वहीं मीडियन वेतन भी 20 लाख सालाना के स्तर पर पहुंच गया है। दोनों ही पैमानों पर पिछले साल की तुलना में 10% से ज्यादा का इजाफा हुआ है। कोर्स के आधार पर विश्लेषण करें तो बीटेक के छात्रों ने सबसे बाजी मारी। इस कोर्स के कुल 829 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 678 छात्र नौकरी पाने में सफल रहे, यानी 81.79% बीटेक छात्र प्लेस हो गए।
65 को इंटरनेशनल ऑफर्स
- इस साल आईआईटी बॉम्बे के छात्रों को वैश्विक स्तर पर भी बेहतरीन मौके मिले।
- जापान, ताइवान, यूरोप, मिडिल ईस्ट, दक्षिण-पूर्व एशिया और अमेरिका जैसे देशों की वैश्विक कंपनियों से कुल 65 अंतरराष्ट्रीय नौकरी के प्रस्ताव स्वीकार किए गए।
- वहीं, भारत में काम कर रही बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने सबसे बड़ा योगदान देते हुए 840 छात्रों को नियुक्त किया, जबकि शुद्ध भारतीय घरेलू कंपनियों ने 517 छात्रों को रोजगार दिया।
ये भी पढ़ें :- हर्षवर्धन सपकाल की बड़ी रणनीति: महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 69 नए जिला अध्यक्ष नियुक्त
कंप्यूटर साइंस अव्वल
इस साल भी इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी क्षेत्र सबसे बड़ा नियोक्ता बनकर उभरा, जिसने सबसे ज्यादा 429 जॉब ऑफर दिए। इसके ठीक बाद आईटी और सॉफ्टवेयर कोडिंग सेक्टर का स्थान रहा, जहां से 316 ऑफर आए। इसके अलावा मैनेजमेंट और कंसल्टिंग फर्मों ने 126, डेटा एनालिटिक्स ने 114 और फाइनेंस सेक्टर ने 112 छात्रों को नौकरियां दीं।
सीएसई का प्रदर्शन सबसे शानदार अगर विभागों की बात करें, तो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। यहां भाग लेने वाले 277 छात्रों में से 258 छात्रों का चयन हुआ। इसके बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से 244 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से 213 छात्रों को कंपनियों ने चुना।
Iit bombay placement 2025 average salary rise ai impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
Jul 15, 2026 | 03:06 PMGadchiroli News: चंद्रपुर से अलग हुआ गडचिरोली डाक मंडल, आज से नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
Jul 15, 2026 | 03:05 PMMonsoon Snack Idea: बारिश के मौसम में मिनटों में बनाएं एयर फ्रायर में तैयार होने वाले ये 6 टेस्टी स्नैक्स
Jul 15, 2026 | 03:03 PMमुंबई में मानसून के साथ डेंगू-मलेरिया का डबल अटैक; BMC ने जारी किए डराने वाले आंकड़े, डेंगू के बढ़े 204 मरीज
Jul 15, 2026 | 03:02 PM18 दिन से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के मामले में हाई कोर्ट का दखल, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस
Jul 15, 2026 | 03:02 PMनागपुर HC सख्त: जजों के बंगलों के निर्माण में देरी पर कड़ा रुख; सुनीत व सौमित्र बंगलों के काम की समय सीमा तय
Jul 15, 2026 | 02:57 PMरूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग क्रिकेट मैच एंजॉय करती दिखीं कृति सेनन, वायरल तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान
Jul 15, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM













