मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

Rahul Gandhi Indore Program: भाजपा विधायक राम कदम ने राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को लेकर आरोप लगाए कि वह छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर खुद की ओछी राजनीति कर रहे हैं।
BJP MLA Ram Kadam
इंदौर कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी पर राम कदम ने बोला हमला सोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Ram Kadam Attack On Rahul Gandhi: महाराष्ट्र भाजपा विधायक राम कदम ने इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों और युवाओं के मुद्दों को राजनीतिक मंच बना रहे हैं तथा शिक्षा, अवसर और नीति जैसे विषयों पर चर्चा करने के बजाय भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। राम कदम ने यह भी कहा कि छात्रों के उत्थान के लिए गंभीर संवाद की जरूरत है। राहुल गांधी की ओर से इन आरोपों पर इस खबर में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इंदौर कार्यक्रम को लेकर भाजपा का हमला

विधायक राम कदम ने मीडिया बात करते हुए कहा, "राहुल गांधी इस बात का कब स्वयं विचार करेंगे कि मिमिक्री से मनोरंजन हो सकता है, लेकिन देश को आगे ले जाना है और छात्रों के उत्थान की बात करनी है, तो नीति, मेहनत और अवसरों पर चर्चा होना जरूरी है।"

छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर लगाए राजनीतिक आरोप

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों और युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने संविधान को लेकर देशभर में भ्रम फैलाया।

अब उसी भ्रम की अगली कड़ी में वे छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर खुद की ओछी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "छात्रों के बीच गए हों, छात्रों के उत्थान की बात करें।"

हार मिलने के बाद भी मंच पर मनोरंजन- राम कदम

राम कदम ने कहा, "राहुल गांधी को कांग्रेस दल के नेता स्वीकार नहीं रहे हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में जो भी चुनाव लड़े गए हैं, सब में करारी हार मिली है। उसके बाद इस प्रकार के मंचों का प्रयोग हो रहा है। मिमिक्री के दौरान किसी की आवाज और उसके भाषण की नकल करने से मनोरंजन हो सकता है।"

भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि देश के सभी छात्रों से लेकर युवाओं तक और बुजुर्गों से लेकर किसानों तक, सबने यह स्वीकार किया है कि देश का उत्थान और यह देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है।

PM मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर भी साधा निशाना

इसी बीच, भाजपा विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माता पर टिप्पणी को लेकर कहा, "राजनीतिक विचारधाराओं में अंतर हो सकता है। उस पर आरोप-प्रत्यारोप, कटाक्ष हो सकते हैं।

लेकिन स्वर्गीय माता जी के बारे में गलत शब्द का प्रयोग करके, यह स्वयं कितने गिरे हुए हैं इसका परिचय दे रहे हैं। जो भी व्यक्ति हैं, जिन्होंने स्वर्गीय माता जी के ऊपर जो टिप्पणी की है, भारत का युवा वर्ग और समूचा भारत उसे कभी माफ नहीं करेगा।"

BJP MLA Ram Kadam
राहुल गांधी के इवेंट से पहले इंदौर में हंगामा; मंच पर सुरक्षा को लेकर पुलिस-वॉलंटियर्स में धक्का-मुक्की- VIDEO

दिशा सालियान मामले का किया जिक्र

दिशा सालियान केस में पिता सतीश की ओर से आदित्य ठाकरे को नोटिस पर राम कदम ने कहा, "दिशा सालियान के पिता ने 500 करोड़ का मानहानि नोटिस उद्धव ठाकरे के घर भेजा है।

दिशा सालियान के वकील कह रहे हैं कि उनको धमकी दी गई कि वकालत करने नहीं देंगे। यह सब क्या हो रहा है?"

आदित्य ठाकरे पर भी उठाए सवाल

भाजपा विधायक ने कहा, "एक ओर आदित्य ठाकरे कह रहे हैं कि उनका इसमें कोई संबंध नहीं है, दूसरी ओर दिशा सालियान के पिता के वकील को धमकाया जाना, यह राजनीतिक स्टंट है।

यह सारी बातें क्या आदित्य ठाकरे को शक के कटघरे में नहीं खड़ी करतीं? छोटे-छोटे बिंदुओं को अगर जोड़ा जाए, तो यह स्पष्ट होता है कि उस समय की उद्धव ठाकरे सरकार को किसी बड़े नेता को बचाना था।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com