पीएम मोदी को जितनी गाली दोगे, उतने बढ़ेंगे उनके वोट... राहुल गांधी पर भाजपा नेता जावड़ेकर का तंज

Prakash Javadekar Targets Rahul Gandhi: प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी को जितनी गालियां दी जाएंगी, उनके वोट और सहानुभूति उतनी ही बढ़ेगी।
prakash javadekar attacks rahul gandhi pm modi remarks
प्रकाश जावड़ेकर और राहुल गांधी(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Prakash Javadekar Attacks Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा था कि बुजुर्ग महिला को बैठने के लिए कुर्सी दी जाए। इस बात का कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मजाक उड़ाया गया।

इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि बुजुर्ग महिला के प्रति सम्मान दिखाने वाली बात का मजाक उड़ाना सही नहीं है। यह विपक्ष की हताशा और शिष्टाचार की कमी को दर्शाता है।

जितनी गाली दोगे, उतने ही वोट और सहानुभूति बढ़ेगी

प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस ने सभ्यता की सारी हदें पार कर दी हैं। राहुल गांधी अपनी हर मीटिंग में मोदी को गाली देने में ही वक्त व्यतीत करते हैं, लेकिन उनको पता नहीं, मोदी को जितने गाली देंगे, मोदी के उतने ही वोट बढ़ते हैं और लोगों की सहानुभूति भी बढ़ती है।

स्वर्गवासी मां पर टिप्पणी और मिमिक्री को लेकर कांग्रेस पर हमला

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जो मां स्वर्गवासी हो गई है, उन्हें बार-बार गाली देना और वो भी एक मिमिक्री आर्टिस्ट लाकर। ये तो कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं लांघ दी हैं। कांग्रेस बेशर्मी का व्यवहार कर रही है और उनको बताने वाला भी कोई नहीं है।

prakash javadekar attacks rahul gandhi pm modi remarks
नासिक से गायब 8 महीने की बच्ची सुरक्षित मिली, 3 दिन बाद येओला के पास लावारिस हालत में मिली

DUSU नतीजों का हवाला और ABVP की जीत का ज़िक्र

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि इस तरह की बयानबाजी से उसे राजनीतिक लाभ मिलेगा, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। जावड़ेकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए कहा, उनको लगता है इसी से हमें कुछ मिलेगा, लेकिन कल ही दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के परिणाम आए और दिल्ली यूनिवर्सिटी में चार में से तीन पोस्ट एबीवीपी ने जीती। यूनिवर्सिटी के छात्र देश के साथ खड़े हैं, राहुल के साथ नहीं।

prakash javadekar attacks rahul gandhi pm modi remarks
हवा में उड़ी BMW और खा गई पलटी... पुल से नीचे गिरते ही मच गई चीख-पुकार, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल

धरातल पर राजनीतिक स्थिति और चेतावनी

भाजपा नेता ने कहा, अब तो सीजेपी जो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थक माने जाते हैं, वह भी कांग्रेस को कोस रहे हैं कि आप भाषण लंबे-चौड़े दे रहे हो, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है। यही दुर्गति होने वाली है। अगर राहुल गांधी ऐसे ही बोलते रहे तो जो ममता का हाल हुआ था, वैसा ही हाल कांग्रेस का सब जगह होगा।

जावड़ेकर ने राहुल गांधी के बयानों को उनकी व्यक्तिगत स्तर का परिचायक बताया। उन्होंने कहा, वह हताश, निराशा है और अपनी सभ्यता का लेवल बता रहे हैं। राहुल गांधी उसी लेवल से बात करते हैं जो उनका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com