अमृता फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

अमृता फडणवीस ने किया होलिस्टिक हेल्थ प्लेटफॉर्म का लोकार्पण, शेफ संजीव कपूर के साथ साझा किया मंच

हेल्थ गुरू डॉ मिक्की मेहता ने हाल ही में अपने डिजिटल होलिस्टिक हेल्थ प्लेटफॉर्म ‘अंतर’ को लॉन्च किया है। जिसके लोकार्पण अवसर पर अमृता फडणवीस, शेफ संजीव कपूर समेत कई नामी हस्तियां मौजूद रही थी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: अग्रणी समग्र स्वास्थ्य गुरु डॉ. मिक्की मेहता के डिजिटल होलिस्टिक हेल्थ प्लेटफॉर्म ‘अंतर’ के लोकार्पण अवसर पर अमृता फडणवीस ने कहा कि अंतर परिवार की शुरुआत समाज में सामूहिक स्वास्थ्य और खुशहाली लाने की एक अच्छी पहल है।

चर्चगेट स्थिति गरवारे क्लब में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि मैं डॉ. मिक्की मेहता को पिछले दस वर्षों से जानती हूँ और उनके ज्ञान व मार्गदर्शन को हमेशा महत्व देती हूँ। उन्होंने मेरे फ़ाउंडेशन दिव्यज में भी अहम योगदान दिया है। डिजिटल होलिस्टिक हेल्थ प्लेटफॉर्म ‘अंतर’ यह एक ऑनलाइन मंच है, जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को एक साथ देखता है। इसका उद्देश्य व्यक्ति के स्वास्थ्य को संतुलित बनाना होता है।

शेफ संजीव कपूर भी रहे मौजूद

इस अवसर पर शेफ़ संजीव कपूर ने कहा कि मिक्की हमेशा परिवार जैसे रहे हैं, होलिस्टिक हेल्थ के लिए उनकी ईमानदारी और समर्पण बहुत प्रेरणादायक है। फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कहा कि मिक्की में वेलनेस और स्पिरिचुअलिटी को लेकर गहरी सोच है। डॉ। मिक्की मेहता की बेटी करिश्मा को ‘अंतर’ के साथ उनका विज़न आगे ले जाते देखना बेहद खुशी की बात है।

द योगा इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर डॉ. हंसा योगेंद्र ने कहा की हमने योग बाय द बे के लिए पार्टनरशिप भी किया है। मिक्की के साथ सहयोग करना हमेशा सुखद अनुभव रहा है। डॉ।. मिक्की मेहता ने कहा ने कहा कि अंतर का मक़सद वेलनेस को आसान, समावेशी और सार्वभौमिक बनाना है। यह केवल एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक मूवमेंट है, जो प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान को जोड़कर लोगों को स्वास्थ्य की ओर ले जाएगा।

समारोह में केकी मिस्त्री, भूषण गगरानी, डॉ. अली ईरानी, रयान फर्नांडो, डॉ. अदिति गोवित्रिकर, डॉ. मधु चोपड़ा, निशा जमवाल, सुनीता आहूजा, ऋषिकेश कन्नन, आदर्श गुप्ता आदि सहित वेलनेस, बॉलीवुड, बिज़नेस और पब्लिक सर्विस से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत