- Hindi News »
- India »
- Rajnikanth Dhirendra Shastri Reached Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha Ceremony
धीरेंद्र शास्त्री, सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंची अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा समरोह में लेंगे हिस्सा
- Written By: शुभम सोनडवले

अयोध्या. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Pran Pratishtha) की तैयारियां पूरी हो चुकी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कल यानी सोमवार (22 जनवरी) को होंगी, जिसके लिए कई बड़ी हस्तियां राम नगरी पहुंच रही है। फिलहाल, बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री, सुपरस्टार रजनीकांत, श्री श्री रविशंकर, अभिनेत्री कंगना रनौत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत समेत कई कलाकार और साधु संत अयोध्या पहुंच गए हैं।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, RSS प्रमुख मोहन भागवत, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, स्वामी चिदानंद सरस्वती अयोध्या पहुंच गए हैं। श्री श्री रविशंकर ने कहा, “यहां ज़मीन-आसमान का बदलाव देखा जा सकता है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। कल सभी लोग अपने घरों में दीया जलाएं और राम नाम का जाप करें।” वहीं, स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे हैं कि अगर वह कहीं बैठते हैं या खड़े होते हैं और एक तस्वीर क्लिक करते हैं, तो उस जगह की छवि पूरी तरह से बदल जाती है। इसलिए आज, इस देश की छवि और किस्मत बदल रही है।”
#WATCH | Uttar Pradesh | Bageshwar Dham's Dhirendra Shastri arrives in Ayodhya, ahead of the Ram Temple pranpratishtha ceremony tomorrow. pic.twitter.com/ZbxheX9pvz — ANI (@ANI) January 21, 2024
#WATCH | Uttar Pradesh | Superstar Rajinikanth arrives at a hotel in Ayodhya, ahead of the Ram Temple pranpratishtha tomorrow. pic.twitter.com/IJFYH7WGyP — ANI (@ANI) January 21, 2024
कंगना रनौत, शेफाली शाह और शंकर महादेवन पहुंचे अयोध्या
वहीं, अभिनेत्री शेफाली शाह ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा, “मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे भारतीय होने पर बहुत गर्व है। पूरा देश इस पल का जश्न मना रहा है।” जबकि, अयोध्या पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा, “हम स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं। अयोध्या में हर जगह फूलों से सजावट हो रही है और लोग भक्ति में लीन हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
राम जी की बुआ कौन थीं? जानिए वो रहस्य जो रामायण में नहीं लिखा, लेकिन कहानियों में छुपा है
नागपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय हेल्थ हब: 461 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भूमिपूजन
मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा का खर्च कौन भरेगा? बॉम्बे हाईकोर्ट ने RSS प्रमुख की सिक्योरिटी पर कही बड़ी बात
Nagpur: अहिंसा ही मानवता का सुरक्षा कवच, पंचकल्याणक महोत्सव में मोहन भागवत का संदेश
#WATCH | Ayodhya: Actress Kangana Ranaut says "Ayodhya has been decorated like a bride. Bhajans and Yagya are being organised at several places. It feels like we have reached 'Dev Lok'…We cannot say anything about those who do not want to come…It feels really good to be in… pic.twitter.com/3CgfCw3owJ — ANI (@ANI) January 21, 2024
गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा, “सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही है। भारत के इतिहास की यह सबसे बड़ी घटना है और इसका हिस्सा बनकर हम बहुत धन्य और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।”
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | On Ayodhya Ram Mandir pranpratishtha, singer-composer Shankar Mahadevan says, "Not only the whole country but the whole world is waiting for this moment. We are so happy & excited and we feel blessed that we are state guests to be part of this. I… pic.twitter.com/1kkUtOkyV3 — ANI (@ANI) January 21, 2024
रजनीकांत और पवन कल्याण राम नगरी में
अभिनेता रजनीकांत श्री राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में भाग लेने के लिए लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे। इसके बाद वे अयोध्या के एक होटल में पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। वहीं, जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने कहा, “यह लोगों का लंबे समय से पोषित सपना रहा है और 500 वर्षों के बाद, यह अंततः वास्तविकता में आ रहा है, हम बहुत खुश हैं।”
#WATCH | Uttar Pradesh: Jana Sena chief Pawan Kalyan arrives in Lucknow, ahead of the Ayodhya Ram Temple Pranpratishtha ceremony that will be held tomorrow. He says, "This has been a long-cherished dream of the people and after 500 years, it is finally coming into reality, we… pic.twitter.com/JEY4QnO6qn — ANI (@ANI) January 21, 2024
रणदीप हुड्डा पत्नी संग पहुंचे अयोध्या
अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं और वहां उपस्थित होने और भगवान राम का आशीर्वाद पाने के लिए उत्सुक हैं। यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी है।
#WATCH | UP: Actor Randeep Hooda along with his wife Lin Laishram arrives at the Lucknow airport to attend the Ram temple 'Pran Pratishtha' ceremony in Ayodhya tomorrow He says, "We are very excited and looking forward to being present there and getting the blessings of Lord… pic.twitter.com/TDcbOTNb4Z — ANI (@ANI) January 21, 2024
वेंकटेश प्रसाद, अनिल कुंबले भी पहुंचे अयोध्या
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद, अनिल कुंबले अयोध्या पहुंचे हैं। इसके अलावा, शेफ संजीव कपूर भी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “बहुत उत्सुक्ता है, हर्षोल्लास है। मुझे निमंत्रण मिला इसके लिए मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं।”
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Veteran cricketer Anil Kumble arrives in Lucknow, ahead of the Ayodhya Ram Temple Pranpratishtha ceremony that will be held tomorrow. pic.twitter.com/8KlktAtTrB — ANI (@ANI) January 21, 2024
सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर अयोध्या में राम जन्मभूमि को फूलों से सजाया गया है। राम जन्मभूमि का श्रृंगार किया गया है। देशभर से आए कलाकारों ने नवनिर्मित मंदिर फूलों से सजाया है। जिसमें कई क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, ‘स्प्रिंट क्वीन’ पीटी ऊषा और स्टार फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया सहित स्टार खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। निमंत्रण पत्र की सूची में राज्य के 500 से अधिक खास मेहमान शामिल हैं जिसमें राजनेता, अभिनेता, खेल सितारे और उद्योगपति शामिल हैं।
Rajnikanth dhirendra shastri reached ayodhya ram temple pran pratishtha ceremony
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिंगरौली में इंसानियत शर्मसार: आदिवासी को बेरहमी से पीटा, पैर तोड़ने के लिए उकसाते रहे लोग; VIDEO हुआ वायरल
May 03, 2026 | 03:45 PMDhurandhar 2 Vs Baahubali 2: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें 45वें दिन की कमाई
May 03, 2026 | 03:40 PMSRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी
May 03, 2026 | 03:37 PMनसीहत देने से पहले अपना दामन देखें, कैश फॉर ट्रांसफर को लेकर CM फडणवीस का विपक्ष पर प्रहार
May 03, 2026 | 03:36 PMहोर्मुज से निकला भारत का ‘सर्व शक्ति’, ईरान की नाकेबंदी के बीच 45,000 टन LPG लेकर आ रहा विशाखापत्तनम
May 03, 2026 | 03:35 PMसिद्धार्थनगर में 16 घंटे पानी की टंकी पर फंसे रहे दो किशोर, फिर आसमान से फरिश्ता बनकर आई सेना, देखें VIDEO
May 03, 2026 | 03:17 PMजालना में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 3.25 किलो गांजा जब्त, कैकाड़ी मोहल्ले से आरोपी गिरफ्तार
May 03, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














