अजित पवार का परिवार(सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Ajit Pawar Political Journey: अजित पवार का राजनीतिक और पारिवारिक सफर, जानिए रिश्तों की पूरी कहानी

Ajit Pawar Family Tree: बारामती में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद लोग उनके राजनीतिक सफर के साथ-साथ उनके परिवार के बारे में जानना चाहते हैं।

अपूर्वा नायक

Baramati Plane Crash News: महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। लैंडिंग के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सुबह करीब 8:45 बजे हुए इस हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई और घटनास्थल पर धुएं का गुबार उठने लगा।

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। साल 2024 में वे छठवीं बार राज्य के उपमुख्यमंत्री बने थे। इससे पहले पहली बार उन्हें साल 2010 में यह जिम्मेदारी मिली थी। लंबे राजनीतिक अनुभव और मजबूत पकड़ के कारण उनका नाम राज्य की राजनीति में बेहद अहम माना जाता रहा है।

शरद पवार परिवार से जुड़ा रिश्ता

अजित पवार एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। वे एनसीपी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे थे। हालांकि, साल 2024 में उन्होंने अपने चाचा से अलग होकर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन सरकार का साथ दिया और डिप्टी सीएम बने।

फिल्मी दुनिया से राजनीति तक का सफर

अगर अजित पवार राजनीति में नहीं आते, तो संभव है कि वे फिल्मी दुनिया में भी नाम बनाते। उनके पिता अनंतराव पवार, मशहूर फिल्म निर्देशक वी. शांताराम के साथ ‘राजकमल स्टूडियो’ में काम कर चुके थे। इसके बावजूद अजित पवार ने राजनीति को अपना रास्ता चुना।

पत्नी और बेटे

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार हैं, जो पूर्व मंत्री पद्मसिंह बाजीराव पाटिल की बहन हैं। उनके दो बेटे हैं-पार्थ पवार और जय पवार। पार्थ पवार ने मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जबकि जय पवार राजनीति से दूर रहते हैं।

भाई-बहन और पारिवारिक सहयोग

अजित पवार के बड़े भाई श्रीनिवास पवार एक सफल बिजनेसमैन हैं, जिनका कारोबार कृषि और ऑटोमोबाइल सेक्टर में फैला है। वहीं उनकी बहन विजया पाटिल मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं।

सुप्रिया सुले से रिश्ता

सुप्रिया सुले, शरद पवार की बेटी और एनसीपी सांसद हैं। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद अजित पवार उनके लिए हमेशा बड़े भाई रहेंगे।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब