जानिए अपनी पीछे कितने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं अजित पवार; दादा के ऊपर था इतने करोड़ का कर्ज

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। जाने कितनी थी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की टोटल नेटवर्थ?
Ncp Ajit Pawar
अजित पवार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ajit Pawar Total Networth: महाराष्ट्र की राजनीति में आज की सुबह एक बेहद ही दुखद खबर लेकर आयी है। आज सुबह लगभग 8.45 बजे के करीब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया है। बताया जा रहा है प्लेन की लैंडिंग के दौरान ये दुर्घटना हुई, जिसमें अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार का नाम एक प्रतिभाशाली नेता के रूप में जाना जाता है। अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए अपने विशेष विमान से निकले थे।

अजित पवार पुणे जिला परिषद चुनाव में जुटे हुए थे। इसी सिलसिले में वे जिला परिषद की लगभग 4 चुनावी रैलियों का हिस्सा बनने वाले थे। जानकारी के अनुसार, अजित पवार के साथ इस प्लेन में शामिल सभी सुरक्षाकर्मी और निजी सहायक भी इस हादसे का शिकार हो गए हैं।

अजित पवार पिछले कई सालों से महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। शरद पवार के भतीजे होने के साथ ही उनकी खुद की भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में उनकी पहचान रही है। लेकिन क्या जानते है कि अजित पवार की नेटवर्थ कितनी है?

कितनी थी अजित पवार की टोटल नेटवर्थ?

महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी अजित पवार अपनी संपत्ति को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बने रहे हैं। हाल ही में चुनावी हलफनामे के अनुसार, अजित पवार की टोटल नेटवर्छ लगभग 103.16 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। जिसमें से करीब 124.55 करोड़ रुपये बतौर संपत्ति और लगभग 21.4 करोड़ रुपये की देनदारियां दर्ज हैं।

चुनावी हलफनामे के अनुसार, अजित पवार की प्रॉपर्टी में घर- जमीन, एग्रीकल्चर लैंड, फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट और अन्य प्रॉपर्टीज भी शामिल हैं। साल 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 8 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति और 37 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति का ऐलान किया था।

अजित परिवार के परिवार की संपत्ति

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार जो वर्तमान में राज्यसभा की सांसद है। उन्होंने भी चुनावी हलफनामे में अपनी नेटवर्थ की घोषणा की थी। जिसके अनुसार उनके पास 14.5 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और लगभग 58.4 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।