Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार की मौत पर सुप्रिया सुले का रिएक्शन, WhatsApp स्टेटस में लिखा ‘Devastated’

Supriya Sule - Ajit Pawar: बारामती में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन के बाद राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। सांसद सुप्रिया सुले ने WhatsApp स्टेटस के जरिए दुख जताया।
Ajit Pawar And Supriya Sule
अजित पवार और सुप्रिया सुले (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Supriya Sule Whatsapp Status: महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन बेहद दुखद खबर लेकर आया। बारामती में लैंडिंग के दौरान हुए एक निजी विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोगों के जान जाने की पुष्टि की गई है, जिससे पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, अजित पवार मुंबई से बारामती के लिए VSR कंपनी के प्राइवेट प्लेन से रवाना हुए थे। विमान ने सुबह 8:10 बजे मुंबई से टेकऑफ किया था और सुबह करीब 8:50 बजे बारामती में लैंडिंग होनी थी। लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्लेन में सवार थे ये लोग

इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अजित पवार के साथ मुंबई के PSO विदीप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन संभी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली भी विमान में मौजूद थे। सभी की मौत की खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

राजनीतिक हलकों में शोक

हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख जताया है। राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने इसे महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। राज्य की राजनीति में अजित पवार की भूमिका को अहम माना जाता रहा है।

Ajit Pawar And Supriya Sule
अजित पवार और सुप्रिया सुले (सौ. डिजाइन फोटो )

सुप्रिया सुले का भावुक रिएक्शन

अजित पवार के निधन पर सांसद सुप्रिया सुले ने WhatsApp स्टेटस के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अंग्रेजी शब्द ‘Devastated’ लिखकर गहरा दुख जताया, हालांकि कुछ समय बाद यह स्टेटस डिलीट कर दिया गया।

दिल्ली से बारामती के लिए रवाना

सुप्रिया सुले बजट सत्र के सिलसिले में दिल्ली में मौजूद थीं। जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली, वह तुरंत दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ परिवार और समर्थकों में भी शोक का माहौल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com